लाइफस्टाइल

National Hindi Day 2025 Wishes Quotes in Hindi: हिंदी है हमारी शान, हिंदी से ही है हिंदुस्तान.., इन बेहतरीन कोट्स से दें हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

National Hindi Day 2025 Wishes Quotes, हिंदी दिवस पर कोट्स: साल 1949 में भारत की संविधान सभा ने हिंदी को राजभाषा घोषित किया था। तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने 14 सितंबर को हर साल हिंदी दिवस के रूप में मनाने का एलान किया था। तब से ही यह खास दिन हमें याद दिलाता है कि हिंदी हमारी एकता की ताकत है।

Image

हिंदी दिवस के कोट्स

National Hindi Day 2025 Wishes Quotes: आज 14 सितंबर को हम हिंदी दिवस मना रहे हैं। यह खास दिन हमारी प्यारी हिंदी भाषा को सेलिब्रेट करने का दिन है। हम 150 करोड़ हिंदुस्तानियों के लिए हिंदी हमारी संस्कृति, समृद्धि और पहचान का हिस्सा है। हिंदी भारत की आत्मा है जो हम सभी भारतवासियों को एक साथ जोड़ती है। हिंदी हमारी एकता की ताकत भी है। ये हिंदी ही है जो हमें हमारी जड़ों से जोड़े रखती है। तो क्यों ना इस दिन को और भी यादगार बनाया जाए। आज हिंदी दिवस के मौके पर चलिए अपनों के अंदर अपनी राजभाषा के प्रति सम्मान को और भी बढ़ाते हैं। उन्हें हिंदी दिवस की ऐसी शुभकामनाएं दें कि वह भी इस भाषा के प्रचार प्रसार में अपना शत प्रतिशत दे सके। यहां देखें हिंदी दिवस के शुभकामना कोट्स:

National Hindi Day 2025 Wishes Quotes, Images, Photos, Lovely Poem

1. हिंदी बोलो, हिंदी अपनाओ, राष्ट्रभाषा का गौरव बढ़ाओ।

हिंदी दिवस की हार्दिक बधाई!

Hindi

हिंदी दिवस की शुभकामनाएं

2. भाषा का जो सम्मान करेगा, वही असली हिंदुस्तान करेगा।

हिंदी दिवस मुबारक

3. हिंदी है हमारी शान, हिंदी से ही है हिंदुस्तान।

हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

4. आओ मिलकर हिंदी का मान बढ़ाएं, देश में हिंदी का परचम लहराएं।

शुभकामनाएं!

5. ना अंग्रेजी से बैर है, ना उर्दू से इनकार,

पर हिंदी से है सबसे ज्यादा प्यार।

हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

xscd

हिंदी दिवस कोट्स

6. हिंदी सिर्फ एक भाषा नहीं, यह हमारी संस्कृति, सम्मान और स्वाभिमान है।

हिंदी दिवस मुबारक

7. हिंदी है आत्मा की भाषा, हिंदी है राष्ट्र की आशा।

चलो करें इसका आदर-सम्मान, हिंदी से ही है भारत महान।

8. आज हिंदी दिवस है, गर्व से कहो

हिंदी हैं हम, वतन है हिंदुस्तान हमारा।

9. भाषा नहीं भावों की अभिव्यक्ति है हिंदी,

हर हिंदुस्तानी की शक्ति है हिंदी।

हिंदी दिवस की शुभकामनाएं!

Hindo

हिंदी दिवस की बधाई

10. हिंदी है हमारी शान, हिंदी से है देश की पहचान।

हिंदी दिवस की शुभकामनाएं!

11. ना भूलें अपनी मातृभाषा को,

यही तो है हमारी सबसे बड़ी विरासत।

हिंदी दिवस मुबारक हो!

हिंदी दिवस 2025 के मौके पर अपनों को ये शुभकामना संदेश भेजें और प्रण लें कि हम हिंदी को और ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। हिंदी हमारी शान है, इसे बनाए रखें!

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article