Kisan Diwas Wishes Shayari, Quotes, Messages, photos in Hindi: भारत एक कृषि प्रधान देश है। कहा जाता है कि अगर किसी देश की तरक्की जाननी हो तो आप उनके किसानों की हालत देख लिजिए। किसान धरती का सीना चीरकर लोगों के लिए अन्न पैदा करते हैं। किसानों के इस समर्पण की भावना के महत्व को समझते हुए हर साल 23 दिसंबर को किसान दिवस मनाया जाता है। किसान दिवस हम सभी को यह याद दिलाता है कि किसान हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। उनकी मेहनत और संघर्ष के बिना हमारा जीवन संभव नहीं है। किसान दिवस मनाने के पीछे कारण भी ये है कि हमम किसानों की समस्याओं को समझें और उनके जीवन को बेहतर बनाने के लिए प्रयास करें। किसान दिवस के मौके पर आप किसान भाइयों को इन संदेशों के जरिए शुभकामनाएं भी दे सकते हैं:
Happy Farmers Day 2024 wishes | Kisan Diwas Shayari
चीर के ज़मीन को, मैं उम्मीद बोता हूं,
मैं किसान हूं, चैन से कहां सोता हूं।
इक दरिया मोड़ी उसने,
इक समुंदर बांध रखा है,
किसान के इक टूटे हल ने,
पूरे घर को संभाल रखा है।
किसान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Kisan Diwas Quotes #1
- सर्दी, गर्मी या फिर बारिश, सब कुछ ही वे सहते हैं,
आसमान पर नज़र हमेशा, वे आंधी तूफान सब सहते हैं,
खेतों में हरियाली आए, दिन और रात लगे रहते हैं,
मेहनत कर वे अन्न उगाते, पेट सभी का भरते हैं,
वो है मसीहा मेहनत का, उसको किसान हम कहते हैं।
राष्ट्रीय किसान दिवस की शुभकामनाएं!
Kisan Diwas par Shayari ( किसान दिवस पर शायरी)
- छत टपकती है, उसके कच्चे घर की,
फिर भी वो किसान करता है दुआ बारिश की।
राष्ट्रीय किसान दिवस!
- कड़ी धूप हो या हो शीतकाल,
हल चलाकर न होता बेहाल
रिमझिम करता होगा सवेरा,
इसी आस में न रोकता चाल
खेती बाड़ी में जुटाता ईमान,
महान पुरूष है वो किसान।
राष्ट्रीय किसान दिवस 2024!
- लोकगीत को गा के,
सबके सोए भाग जगा के
उगा रहे हो तुम अब धान
जय भारतीय किसान।
राष्ट्रीय किसान दिवस 2024 की बधाई!

Kisan Diwas Quotes #2
- किसान तुमने कभी नहीं किया विश्राम,
हर दिन तुमने किया है काम,
सेहत पर अपने दो तुम ध्यान,
जय भारतीय किसान।
हैप्पी राष्ट्रीय किसान दिवस 2024
- कुछ महीने जी कर देखिए जिंदगी किसान की,
नेता जी फिर समझ में आएगी समस्या हिन्दुस्तान की.
किसान दिवस की बधाई
- किसान है धरती का श्रंगार, किसान के बिना नहीं होता अन्न उपार्जन। किसान दिवस की शुभकामनाएं!
- धरती पर मेहनत करने वाला किसान ही असली राजा है। किसान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
- जिस मिट्टी में मेहनत की खुशबू हो, वहां हमेशा फसलें मुस्कुराती हैं। किसान दिवस की शुभकामनाएं!
- किसानों के बिना धरती सूनी है, किसान दिवस पर करोड़ों किसान भाइयों को सलाम।

Kisan Diwas Quotes #3
- खेतों में पसीना बहाकर जो हमारी थालियां भरते हैं, उनके योगदान को कभी न भूलें। किसान दिवस की बधाई!
- वो धरती को सींचते हैं अपने खून-पसीने से, उन्हें सलाम! किसान दिवस की शुभकामनाएं!
- खुद धूप में तपकर जो हमारे लिए अनाज उगाता है, उसे सच्चे नायक का दर्जा दें। किसान दिवस मुबारक!
- किसान वो नायक है जो बिना किसी पहचान के हमें जीवन देता है। किसान दिवस पर उनके योगदान को नमन!
- धरती का असली आभूषण है किसान, जो हमें अपने श्रम से अन्न देता है। किसान दिवस की शुभकामनाएं!
- किसान की मेहनत से ही देश की प्रगति संभव है। किसान दिवस की हार्दिक बधाई!

Kisan Diwas Quotes #4
- जो धरती को सोना बनाता है, वो किसान है। उसे हमारा सच्चा सम्मान।
- धरती पर भगवान का रूप हैं किसान, उनकी मेहनत को सलाम। किसान दिवस की शुभकामनाएं!
- खेतों में बीज बोकर किसान हमें जीवनदान देता है। किसान दिवस पर उन्हें सलाम!
- किसानों का सम्मान, देश का सम्मान है। किसान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
- खेतों की मिट्टी में सोना उगाने वाले किसान को हमारा सच्चा नमन।
अगर आप भी चाहते हैं कि किसानों के योगदान को नमन किया जाए और उनके हक की आवाज बुलंद की जाए तो इन शुभकामना संदेशों को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर भी कर सकते हैं।
