Happy Choti Diwali (नरक चतुर्दशी 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं): नरक चतुर्दशी और छोटी दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं। धनतेरस के साथ दिवाली के पांच दिनों का उत्सव शुरु हो जाता है। आज दूसरे दिन छोटी दिवाली मनाई जाती है। छोटी दिवाली को रूप चौदस और नरक चतुर्दशी के तौर पर भी मनाया जाता है। हिंदू पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक नरक चतुर्दशी का यह खास दिन लंबी उम्र और सौंदर्य का दिन होता है। इस दिन लंबी आयु के लिए लोग यमराज की पूजा करते हैं। आज नरक चतुर्दशी के दिन भगवान कृष्ण की भी पूजा की जाती है, क्योंकि उन्होंने आज के ही दिन नरकासुर का वध किया था। छोटी दिवाली या नरक चतुर्दशी के इस खास मौके पर लोग एक दूसरे को शुभकामना संदेश भी भेजते हैं। छोटी दीवाली पर यहां देखिए नरक चतुर्दशी की हार्दिक शुभकामना संदेश:
1. आपके जीवन में हर दिन दीपों सी चमक हो,
हर कदम पर खुशियों का संग हो।
नरक चतुर्दशी की हार्दिक बधाई!
2. नरकासुर का हुआ था उद्धार,
तभी तो श्रीकृष्ण कहलाए पालनहार।
आज के दिन जलाएं दीप हजार,
और करें जीवन से अंधकार का नाश बारंबार।
हैप्पी नरक चतुर्दशी!

नरक चतुर्दशी की शुभकामनाएं
3. जैसे भगवान श्रीकृष्ण ने नरकासुर का नाश किया था,
वैसे ही भगवान आपके जीवन के सभी दुखों का अंत करें।
छोटी दिवाली की मंगलकामनाएं।
4. छोटी दिवाली आई है रोशनी के साथ,
हर अंधकार मिटे आपके जीवन के साथ।
धन, सुख और समृद्धि से भर जाए आपका घर।
हैप्पी नरक चतुर्दशी!
5. नरक चतुर्दशी का यह पावन पर्व याद दिलाता है कि
अंधकार चाहे कितना भी गहरा हो,
प्रकाश हमेशा उस पर विजय पाता है।
शुभ नरक चतुर्दशी 2025!

हैप्पी नरक चतुर्दशी 2025
6. चौदह दिए चतुर्थी के,
छोटी दिवाली पर जगमगाना।
पटाखें और फुलझड़ियां,
नरक चतुर्दशी पर जलाना।
7. छोटी दिवाली का दिन अपने साथ खुशियों की सौगात लाता है।
इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की आराधना से घर में सुख-समृद्धि आती है।
आपके जीवन में भी लक्ष्मी जी का आशीर्वाद सदा बना रहे
छोटी दिवाली और नरक चतुर्दशी की हार्दिक शुभकामनाएं!

नरक चतुर्दशी पर हार्दिक बधाई
8. इस छोटी दिवाली आपके घर में सुख, शांति और संपन्नता का दीप जलता रहे।
मां लक्ष्मी आपके द्वार पधारें और हर मनोकामना पूर्ण करें।
आपको और आपके परिवार को नरक चतुर्दशी की ढेरों शुभकामनाएं।
9. आज छोटी दिवाली पर अपने मन को दीपों की रोशनी से सजाइए,
मां लक्ष्मी को प्रसन्न करिए और जीवन में नई ऊर्जा जगाइए।
नरक चतुर्दशी की शुभकामनाएं।

छोटी दिवाली की शुभकामनाएं
10. भगवान गणेश से मिले आशीर्वाद,
मां सरस्वती से मिले ज्ञान,
मां लक्ष्मी से मिले धन,
और प्रभु से मिले खुशियां अनंत!
हैप्पी छोटी दिवाली और नरक चतुर्दशी!
नरक चतुर्दशी 2025 पर ये शुभकामनाएं आप अपने प्रियजनों को भेज सकते हैं और छोटी दीवाली के त्योहार को और भी खास बना सकते हैं।
