लाइफस्टाइल

शादी के 4 साल बाद तलाक ले रहे मौनी रॉय और सूरज नाम्बियार, रिश्ते में प्यार नहीं, ये 5 गलतियां बढ़ाती हैं तलाक की नौबत

रिश्ते अचानक नहीं टूटते, छोटी-छोटी अनदेखी बातें धीरे-धीरे दूरियां बढ़ा देती हैं। मौनी रॉय और सूरज नाम्बियार के तलाक की खबरों के बीच जानिए वे कौन सी आदतें हैं जो किसी भी शादी को कमजोर बना सकती हैं।

Image

Mouni Roy And Suraj Nambiar Divorce

ग्लैमर की दुनिया में रिश्ते जितने खूबसूरत दिखाई देते हैं, उतने आसान हमेशा नहीं होते। एक्ट्रेस Mouni Roy और दुबई बेस्ड बिजनेसमैन Suraj Nambiar के अलग होने की खबरों ने एक बार फिर लोगों को रिश्तों की नाजुक सच्चाई पर सोचने को मजबूर कर दिया है। शादी के कुछ साल बाद ही रिश्तों में दूरियां बढ़ना आजकल आम होता जा रहा है। हालांकि हर कपल की अपनी निजी परिस्थितियां होती हैं, लेकिन कई बार कुछ सामान्य गलतियां रिश्तों को धीरे-धीरे कमजोर करने लगती हैं।

शादी का रिश्ता केवल प्यार या अट्रैक्शन पर नहीं टिका होता है। इसमें धैर्य, समझदारी, सम्मान और समय देना भी बेहद जरूरी होता है। अक्सर लोग रिश्ते की शुरुआत में तो हर बात का ध्यान रखते हैं, लेकिन समय बीतने के साथ छोटी-छोटी चीजों को इग्नोर करने लगते हैं। जो बड़ी समस्याओं में बदलने लगती हैं। यही वजह है कि कई रिश्ते बाहर से मजबूत दिखते हैं, लेकिन अंदर ही अंदर टूटने लगते हैं।

बातचीत की कमी बढ़ाती है दूरी

जब दो लोग अपनी भावनाएं खुलकर साझा करना बंद कर देते हैं, तब रिश्ते में गलतफहमियां बढ़ने लगती हैं। कई बार लोग यह मान लेते हैं कि सामने वाला बिना बोले सब समझ जाएगा, लेकिन ऐसा हमेशा नहीं होता। लगातार कम होती बातचीत रिश्ते को कमजोर बना सकती है।

सम्मान खत्म होना रिश्ते को तोड़ सकता है

हर रिश्ता आपसी सम्मान पर टिका होता है। अगर पार्टनर की भावनाओं, फैसलों या मेहनत की कद्र न की जाए, तो मन में नाराजगी बढ़ने लगती है। धीरे-धीरे यही नाराजगी रिश्ते में कड़वाहट पैदा कर सकती है।

हर बहस को Ego बना लेना

कई कपल्स छोटी-छोटी बातों को जीत-हार का मुद्दा बना लेते हैं। रिश्ते में हमेशा सही साबित होने की कोशिश भावनात्मक दूरी बढ़ा सकती है। कभी-कभी रिश्ते को बचाने के लिए झुकना भी जरूरी होता है।

समय न देना भी बड़ी वजह

आज की व्यस्त जिंदगी में लोग काम और सोशल मीडिया में इतने उलझ जाते हैं कि रिश्ते को समय देना भूल जाते हैं। साथ में क्वालिटी टाइम न बिताने से भावनात्मक जुड़ाव कम हो सकता है।

भरोसे की कमी सबसे बड़ा खतरा

जब रिश्ते में शक बढ़ने लगता है, तब प्यार धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगता है। इसलिए ट्रांसपेरेंसी और ईमानदारी किसी भी शादी के लिए बेहद जरूरी मानी जाती है। हर रिश्ते में उतार-चढ़ाव आते हैं, लेकिन समझदारी और बातचीत करने से समस्याओं को समय रहते सुलझा सकते हैं। रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के लिए सिर्फ प्यार नहीं, बल्कि एक-दूसरे की भावनाओं को समझना भी जरूरी होता है।

Avni Bagrola
अवनी बागरोला author

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक... और देखें

End of Article