लाइफस्टाइल

Motivational Quotes by Premanand ji Maharaj: विराट कोहली की तरह आपको भी सफल बनाएंगे प्रेमानंद जी महाराज के ये विचार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 23, 2023, 06:27 AM IST

Motivational Quotes by Premanand ji Maharaj in Hindi: पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविन्द शरण जी महाराज के प्रेरणादायक अनमोल विचार मनुष्य जीवन को सत्य मार्ग पर चलने के लिए है, भगवत प्राप्ति के लिए अच्छे कर्म करने और सफल होने के लिए सच्ची भावना से कर्म करने की प्रेरणा देते हैं।

Image

Motivational Quotes by Premanand ji Maharaj

Motivational Quotes by Premanand ji Maharaj in Hindi: राधारानी परम भक्त प्रेमानंद महाराज का जन्म कानपुर के एक गांव सरसों में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था लेकिन ईश्वर भक्ति उन्हें वृंदावन ले आई। महाराज जी का नाम अनिरुद्ध कुमार पांडे है। महाराज प्रेमानंद जी के दर्शन करने के लिए उनके भक्त देश-विदेश से वृंदावन आते हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली भी अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ उनकी शरण में पहुंचे थे। पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविन्द शरण जी महाराज के प्रेरणादायक अनमोल विचार मनुष्य जीवन को सत्य मार्ग पर चलने के लिए है, भगवत प्राप्ति के लिए अच्छे कर्म करने और सफल होने के लिए सच्ची भावना से कर्म करने की प्रेरणा देते हैं। आज इस लेख में पूज्य महाराज प्रेमानंद जी के विचारों से रूबरू होते हैं।

Premanand ji Maharaj Motivational Quotes in Hindi

कोई व्यक्ति तुम्हें दुख नहीं देता

तुम्हारे कर्म

उस व्यक्ति के द्वारा

दुख के रूप में प्राप्त होते हैं।

क्रोध को शांत करने के लिए एक ही उपाय है

बजाय यह सोचने के कि

उसका हमारे प्रति क्या कर्तव्य है?

हम यह सोचें कि

हमारा उसके प्रति क्या कर्तव्य है।

Good Morning Motivational Quotes in Hindi

क्रोध से आज तक कभी किसी का मंगल नहीं हुआ है

यह आपके समस्त गुणों का नाश कर देता है

इसलिए क्रोध की संगति से दूर रहें।

बहुत होश में यह मत सोचो कोई देख नहीं रहा

आज तुम बुरा कर रहे हो

तो तुम्हारे पुण्य खर्चा हो रहे हैं

जिस दिन तुम्हारे पुण्य खर्चे हुए

अभी का पाप और पीछे का पाप मिलेगा

त्रिभुवन में कोई तुम्हें बचाए नहीं सकेगा।

Premanand ji Maharaj Ke Anmol Vichar

देह भाव ही मोह है

जो अपने शरीर की सुंदरता को देखता है

वह ईश्वर की सुंदरता से विमुख हो जाता है।

नाम का जाप करते रहो

यही जब तुम्हें माया से बचाएगी

क्योंकि जहां हरि भजन होता है

वहां माया का असर नहीं होता।

सत्य के मार्ग पर चलने के लिए

तुम्हें किसी प्रमाण की आवश्यकता नहीं

तुम कहां बैठे हो कैसी संगत में हो

तुम्हारा हृदय निर्णय कर देगा

जहां सत्य होता है ईश्वर वही विराजमान होते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article