लाइफस्टाइल

Chai Recipe: अम्मा ये तुम्हारे लिए.. मम्मी का दिल खुश करने के लिए बनाएं Tea, देखें मां को पसंद आने वाली मसाला चाय की आसान रेसिपी

How To Make Masala Chai: इस मदर्स डे पर आप अगर अपनी मां को स्पेशल फील कराना है तो आप उनके लिए चाय बना सकते हैं। खासतौर से मसाला चाय। हालांकि, मसाला चाय बनाना भी उतना आसान नहीं है। यहां से आप इसकी रेसिपी देख सकते हैं, जिससे आप काम आसान हो जाएगा।

Image

indian masala tea recipe in hindi

How To Make Masala Chai: ज्यादातर लोगों के दिन की शुरुआत चाय से होती है। हम भी तो जब घर पर होते हैं तो अपनी मां से चाय की डिमांड ही करते रहते हैं। लेकिन आज मदर्स डे के खास मौके पर मां को स्पेशल फील कराने के लिए हमें उनके लिए चाय बनानी चाहिए। चाय बनानी ही है तो एकदम सादी वाली क्यों मसालेदार चाय बनाएं, जिसकी हर एक चुश्की मम्मी का दिल खुश कर देगी। अगर आपको मसाला चाय बनाने नहीं आता है तो आप यहां से मसाला चाय बनाने की रेसिपी देख सकते हैं।

मसाला चाय की सामग्री (2 कप के लिए)-

पानी – 1 कप

दूध – 1 कप

चाय पत्ती – 2 छोटी चम्मच

अदरक – 1 इंच टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)

इलायची – 2 (दरदरी कुटी हुई)

दालचीनी – 1 छोटा टुकड़ा

लौंग – 2

काली मिर्च – 2-3 दाने

सौंफ – ½ छोटी चम्मच (वैकल्पिक)

चीनी – स्वादानुसार

मसाला चाय बनाने की विधि-

1. एक पतीले में 1 कप पानी डालें और उसमें अदरक, इलायची, दालचीनी, लौंग, काली मिर्च और सौंफ डालें।

2. इस मसालेदार पानी को 2-3 मिनट तक उबालें ताकि मसालों का स्वाद अच्छे से निकल आए।

3. अब इसमें चाय पत्ती डालें और 1 मिनट तक और उबालें।

4. इसके बाद इसमें दूध डालें और फिर से 2-3 मिनट तक उबालें। चाय को अपनी पसंद की गाढ़ी चाय बनाने तक उबालें।

5. अब इसमें स्वादानुसार चीनी डालें और एक बार फिर से उबालें।

6. चाय को छानकर कप में डालें और गर्मागर्म परोसें।

मदर्स डे पर आप अपनी मां को अपने हाथों से मसाला चाय बनाकर पिलाएंगी तो यकीनन आपकी मां खुश हो जाएंगी और आपको गले से लगा लेंगी।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article