लाइफस्टाइल

Sweet Mother's Day Card Messages: मदर्स डे के कार्ड पर मम्मा ले लिए लिखे ये स्वीट मैसेज, पढ़ते ही गले से लगा लेगी मां, मिलेगा खूब दुलार

Mother's Day 2025 Card Messages: मदर्स डे के दिन नजदीक हैं। इस खास दिन पर बच्चे अपनी मां के लिए अपने हाथों से प्यारे प्यारे ग्रीटिंग कार्ड बनाते हैं। इन ग्रीटिंग कार्ड में बच्चे अपनी मां के लिए क्यूट और स्वीद मैसेज भी लिखते हैं। अगर आपको भी अपनी मां को स्पेशल फील कराना है और उनके लिए मैसेज लिखना है तो यहां से मदद ले सकते हैं।

Image

mother's day par card ke andar kya likhe

Mother's Day 2025 Card Messages: मां के लिए मदर्स डे पर ग्रीटिंग कार्ड तो हर बच्चा बनाना चाहता है। ज्यादा कुछ नहीं तो एक सिंपल से कागज पर अपने दिल की बात लिखकर भी आप अपनी मां का दिल खुश कर सकते हैं। अगर आपको समझ नहीं आ रहा है कि ग्रीटिंग कार्ड पर मां के लिए क्या लिखना है तो हम आपकी मदद कर देते हैं। यहां पर मां के लिए दो लाइन, क्यूट मैसेज और इमोशनल संदेश मौजूद हैं।

Cute Heart Toching Messages For Mom-

- किसी को घर मिला हिस्से में या कोई दुकान आई

मैं घर में सबसे छोटा था मेरे हिस्से में माँ आई।

- ऐ अँधेरे देख ले मुँह तेरा काला हो गया

माँ ने आँखें खोल दी घर में उजाला हो गया।

- इस तरह मेरे गुनाहों को धो देती है

मां बहुत गुस्से में होती है तो रो देती है।

what to write in mothers day card

what to write in mothers day card

- यह कैसा कर्ज है जो मैं अदा कर ही नहीं सकता,

मैं जब तक घर न लौटूं मेरी माँ सज़दे में रहती है।

- मेरी ख्वाहिश है कि मैं फिर से फ़रिश्ता हो जाऊं,

मां से इस तरह लिपट जाऊँ कि बच्चा हो जाऊं,

कम से कम बच्चों की हंसी के खातिर इस तरह मिट्टी में मिलाना कि खिलौना बन जाऊं।

- मुझे हर हाल में बक्शेगा उजाला अपना चंद रिश्ते में नहीं लगता है मामा अपना।

मैंने रोते हुए पोंछे हैं किसी दिन आंसू,

मुद्दतों नहीं धोया मां ने दुपट्टा अपना।।

- तेरे दामन में सितारे तो होंगे ऐ फलक,

मुझको अपनी मां की मेली ओढ़नी अच्छी लगी।

Mother's Day 2025 Card Messages

Mother's Day 2025 Card Messages

- उम्र भर खाली यूं ही हमने मकान रहने दिया,

तुम गए तो दूसरे को कब यहां रहने दिया,

मैंने कल सब चाहता हूं कि सब किताबें फाड़ दी,

सिर्फ एक कागज पर लिखा एक शब्द “माँ” रहने दिया।

- लबों पे उसके कभी बद्दुआ नहीं होती,

बस एक माँ है जो मुझसे खफा नहीं होती।

- चलती फिरती आँखों से अजां देखी है,

मैंने जन्नत तो नहीं देखी है माँ देखी है।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article