लाइफस्टाइल

ऑयली स्किन से पाना चाहती हैं छुटकारा, मुल्तानी मिट्टी के साथ मिलाकर लगाएं ये चीजें, खिल उठेगी त्वचा

Monsoon Skin Care: बदलते मौसम के साथ स्किन से जुड़ी समस्याएं होना आम बात है। मानसून सीजन में स्किन ऑयली हो जाती है। इसकी वजह से पिंपल और तमाम तरह की स्किन प्रॉब्लम्स होने लगती है। बारिश के मौसम में ऑयली स्किन वालों को बेहद खास ध्यान रखने की जरूरत होती है।

Image

Multani mitti face pack

Monsoon Skin Care: बदलते मौसम के साथ स्किन से जुड़ी समस्याएं होना आम बात है। मानसून सीजन में स्किन ऑयली हो जाती है। इसकी वजह से पिंपल और तमाम तरह की स्किन प्रॉब्लम्स होने लगती है। बारिश के मौसम में ऑयली स्किन वालों को बेहद खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। पसीना, ऑयल, धूल और मिट्टी पिंपल, ब्लैकहेड्स जैसी समस्याओं का कारण बन जाते हैं। अगर इस मौसम में आपकी स्किन भी ऑयली हो गई है और आप इस समस्या से छुटकारा पाना चाहती हैं तो मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। मुल्तानी मिट्टी के साथ इन चीजों को लगाकर आप ऑयली स्किन की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको 3 ऐसे फेस पैक के बारे में बताने जा रहे हैं जो ऑयली स्किन से छुटकारा दिलाने में बहुत फायदेमंद है।

ऑयली स्किन के लिए कौन सा फेस पैक अच्छा है?

मुल्तानी मिट्टी और दही फेस पैक

ऑयली स्किन से छुटकारा दिलाने में मुल्तानी मिट्टी बेहद फायदेमंद माना जाता है। मुल्तानी मिट्टी और दही का फेस पैक लगाकर आप ऑयली स्किन से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी पाउडर में 1 चम्मच दही मिलाकर इसका पेस्ट तैयार कर लें और फिर इसे चेहरे पर लगाएं। इस फेस पैक को 15-20 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें और फिर चेहरा धो लें।

मुल्तानी मिट्टी और शहद फेस पैक

इस फेस पैक को तैयार करने के लिए 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी के पाउडर में 1 चम्मच शहद और नींबू का रस मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद इस फेस पैक को चेहरे पर अप्लाई करें। 15-20 मिनट बाद चेहरे को धो लें।

मुल्तानी मिट्टी और गुलाबजल फेस पैक

मुल्तानी मिट्टी के साथ गुलाबजल मिलाकर लागने से भी ऑयली स्किन से छुटकारा मिल सकता है। इस फेस पैक को बनाने के लिए 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी के पाउडर में गुलाबजल मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर अप्लाई करें। कुछ देर बाद इस फेस पैक को साफ पानी से धो लें। ऐसा करने से जल्द ऑयली स्किन से छुटकारा मिलेगा।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article