लाइफस्टाइल

Monsoon Car Driving Tips: मानसून में ड्राइविंग करते हुए इन बातों का जरूर रखें ध्यान, नहीं तो हो जाएंगे हादसे का शिकार

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 3, 2024, 09:56 AM IST

Monsoon Car Driving Tips: मानसून के दस्तक के साथ सड़कों पर जलजमाव की समस्या होने लगी है। जिससे लोगों को ड्राइविंग में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे हर किसी को ड्राइविंग के दौरान फॉलो करना चाहिए।

Image

Monsoon Car Driving Tips

Monsoon Car Driving Tips: देशभर में मानसून ने दस्तक दे दी है। मानसून के आगमन के साथ ही लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। लेकिन अब भी कई हिस्सों में उमस भरी गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। बारिश की वजह कई जगहों पर जलभराव भी हो गया है। इसकी वजह से गाड़ी चलाने में लोगों को काफी दिक्कत आ रही है। मानसून की बारिश में सबसे ज्यादा लोगों को गाड़ी चलाने में दिक्कत होती है क्योंकि सड़कें स्लिपरी हो जाती है। ऐसे में मानसून सीजन में गाड़ी चलाते वक्त कुछ बातों को जरूर ध्यान में रखना चाहिए। आज हम आपको कुछ ऐसी जरूरी बातें बताने जा रहे हैं जो मानसून में ड्राइविंग के दौरान हर किसी को फॉलो करना चाहिए।

मानसून में सुरक्षित ड्राइविंग के टिप्स

वाइपर्स को करें चेक

बारिश के मौसम में ड्राइविंग से पहले कार के वाइपर्स को जरूर चेक करें। क्योंकि बारिश का पानी कार के शीशे पर सीधा आता है जिससे ड्राइविंग में बड़ी समस्या होती है। ऐसे में वाइपर्स शीशे पर आ रहे पानी को हटाने का काम करता है। इसलिए इसे जरूर चेक करें।

टायरों की जांच

बारिश के मौसम में ड्राइविंग से पहले कार के टायर की जांच जरूर करें। टायरों की हालत अच्छी होनी चाहिए नहीं तो ये सड़क पर ग्रिप नहीं बना पाते जिससे फिसलने की संभावना बढ़ जाती है।

जलजमाव के दौरान ड्राइविंग

बारिश के कारण कई जगहों पर पानी भर जाता है जिससे ड्राइविंग में बड़ी दिक्कत होती है। ऐसे में अगर सड़क पर पानी ज्यादा भरा हुआ है तो गाड़ी का इंजन बंद ना करें। क्योंकि ऐसा करने से पानी एग्जॉस्ट में जा सकता है।

गाड़ी की गति रखें कम

अगर आप बारिश में ड्राइविंग कर रहे हैं तो गाड़ी की रफ्तार धीमी रखें। तेज रफ्तार की वजह से कार फिसल सकता है जिससे दुर्घटना होने की संभावना रहती है।

हैजर्ड लाइट्स का सही इस्तेमाल

बारिश में ड्राइविंग के दौरान ज्यादातर लोग हैजर्ड लाइट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इसका इस्तेमाल केवल गाड़ी साइड में खड़ी होने पर करना चाहिए। क्योंकि कार चलाते वक्त करने से अन्य गाड़ी के चालकों को दिक्कत हो सकती है।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article