Monday Motivational Quotes in Hindi: आज हफ्ते का पहला दिन सोमवार है और लोग रक्षाबंधन का त्योहार मना कर घर से वापस आ गए होंगे। लंबी छुट्टी के बाद ज्यादातर लोगों का ऑफिस जाने का मन नहीं करता है। ऐसे में हर कोई चाहता है कि उनके दिन की शुरुआत शानदार हो और पूरा दिन अच्छा बीते। दिन भर एनर्जेटिक रहने के लिए आजकल लोगों को मोटिवेशन की जरूरत होती है। अगर आपको भी मोटिवेशन की जरूरत है तो यहां हम कुछ मोटिवेशनल कोट्स लेकर आए हैं जो आपको नई उर्जा देने का काम करेंगे। यहां पढ़ें सोमवार के लिए बेहतरीन मोटिवेशनल कोट्स।
Monday Motivational Quotes in Hindi
- अपने लक्ष्य के लिए जोशीले और जुनूनी बनिए..विश्वास रखिए, परिश्रम का फल सफलता ही है।
2. जीवन में शांति चाहते हैं तो दूसरों की शिकायतें करने से बेहतर है खुद को बदल लें। क्योंकि पुरी दुनिया में कारपेट बिछाने से खुद के पैरों में चप्पल पहन लेना अधिक सरल है।
3. समझनी है जिंदगी तो पिछे देखो, जीनी है जिंदगी तो आगे देखो।
4. ज़िंदगी का सफ़र मानो तो मौज है वरना समस्या तो रोज है।
5. घायल तो यहां हर परिंदा है। मगर जो फिर से उड़ सका वहीं जिंदा है।
6. तरक्कियों की दौड़ में उसी का जोर चल गया, बना के रास्ता जो भीड़ से निकल गया।
7. एक दिन वर्षों का संघर्ष, बहुत खूबसूरत तरीके से तुमसे टकराएगा।
8. हर छोटा बदलाव बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है।
9. जो रातों को कोशिशों में गंवा देते हैं, वहीं सपनों की चिंगारी को और हवा देते हैं।
10. अच्छे रिजल्ट लेन के लिए, बातों से नही रातो से लड़ना पड़ता है।
