लाइफस्टाइल

Skin Care Mistakes: भूलकर भी ना करें ये 3 गलतियां, नहीं तो उम्र से पहले चेहरे पर नज़र आने लगेंगी झुर्रियां

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated May 16, 2024, 06:37 AM IST

Skin Care Mistakes: स्किन की सही देखभाल ना करने की वजह से चेहरे पर उम्र से पहले ही झुर्रियां नज़र आने लगती है। ऐसे में स्किन की सही देखभाल करना बेहद जरूरी होता है। आज हम आपको यहां उन कारणों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी वजह से चेहरे पर उम्र से पहले ही झुर्रियां नज़र आने लगती है।

Image

Skin Care Mistakes

Skin Care Mistakes: बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर झुर्रियों का आना एक आम बात है लेकिन अगर ये उम्र से पहले दिखने लगे तो ये चिंता की बात हो सकती है। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि उम्र से पहले ही चेहरे पर रिंकल्स क्यों दिखने लगते हैं। इसकी असल वजह से स्किन की सही देखभाल ना करना। स्किन केयर ना करने की वजह से स्किन ढीली हो जाती है और चेहरे पर झुर्रियां नज़र आने लगती है। आज हम आपको यहां उन कारणों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी वजह से चेहरे पर उम्र से पहले ही झुर्रियां नज़र आने लगती है।

इन गलतियों की वजह से उम्र से पहले नज़र आने लगती हैं झुर्रियां

पानी की कमी

पानी की कमी की वजह से चेहरे पर उम्र से पहले ही झुर्रियां नज़र आने लगती है। पानी की कमी की वजह से स्किन मॉइश्चर की कमी की वजह से इलास्टिसिटी खो देती है। जिसकी वजह से स्किन में ढीलापन बढ़ने लगता है। ऐसे में ये बेहद जरूरी है कि आप ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं जिससे आपकी स्किन हमेशा हाइड्रेटेड रहे।

सनस्क्रीन

धूप से निकलने वाले अल्ट्रावाइलेट रेज स्किन को डैमेज करते हैं। इसलिए अक्सर डॉक्टर्स भी धूप में निकलते वक्त सनस्क्रीन लगाने की सलाह देते हैं। सनस्क्रीन स्किन को यूवी रेज से बचाता है और कोलेजन को टूटने से रोकता है। ऐसे में अगर आप जब भी धूप में निकलें तो सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें।

स्ट्रेस और नींद की नमी

स्ट्रेस और नींद की कमी की वजह से भी उम्र से पहले ही चेहरे पर रिंकल्स नज़र आने लगते हैं। इन दोनों चीजों की वजह से चेहरे पर समय से पहले बूढापा और झुर्रियां नज़र आने लगती है।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article