Methi Hair mask for Hair care: बालों की सही देखभाल ना करने की वजह से ये कमजोर होकर टूटने लगते हैं। बिजी लाइफस्टाइल की वजह से ज्यादातर लोग बालों की देखभाल नहीं कर पाते हैं। जिसकी वजह इन दिनों ज्यादातर लोग हेयर फॉल की समस्या से परेशान हैं। ऐसे में बालों की देखभाल के लिए लोग कई हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं लेकिन क्या आपको मालूम है कि बालों के लिए मेथी बेहद फायदेमंद माना जाता है। मेथी हेयर मास्क का इस्तेमाल कर बालों से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। मेथी में फाइबर, प्रोटीन, कार्ब्स, फैट, आयरन और मैग्नीशियम होता है जो बालों को कई तरह के फायदे पहुंचाते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं मेथी का बालों पर इस्तेमाल करने का सही तरीका।
हेल्दी बालों के लिए ऐसे करें मेथी का इस्तेमाल
मेथी पानी
मेथी का पानी स्कैल्प पर लगाने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। ये बालों के रोम को पोषण देने में सहायक साबित होता है जिससे बालों की ग्रोथ काफी तेजी से होती है। मेथी वॉटर एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है जो डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा दिलाने में सहायक है।
मेथी सीरम
मेथी सीरम का इस्तेमाल करने से हेयर ग्रोथ में मदद मिलती है। इसके इस्तेमाल से बाल सिल्की और शाइनी होते हैं।
मेथी हेयर मास्क
हेयर मास्क बनाने के लिए मेथी को पीस लें। फिर इसे बालों पर अप्लाई करें। 30 मिनट बाद बालों को धो लें। इससे हेयर फॉल से छुटकारा पाने में मदद मिलेगी और साथ बालों का टेक्चर भी सही होगा।
