लाइफस्टाइल

Mehndi designs for Holi 2024: होली पर गोरे हाथों में रचाएं ये प्यारी मेहंदी, देखें लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन फोटो, इमेज डाउनलोड

Mehndi designs for Holi 2024 (मेहंदी डिजाइन होली 2024): होली के त्योहार की धूम में चार चांद लगाने के लिए गोरे गोरे हाथों में शगुन की मेहंदी रचाना तो बनता ही है। होली के लिए यहां देखें लेटेस्ट, सिंपल, ईजी होली 2024 मेहंदी डिजाइन फोटो।

Image

Mehndi designs for holi 2024

Mehndi designs for Holi 2024 (मेहंदी डिजाइन होली 2024): होली का मजेदार त्योहार आ गया है, और चमकीले रंगों से भरा ये प्यारा त्योहार हर किसी के लिए ही बहुत खास होता है। इस साल होली का त्योहार 25 मार्च को मनाया जा रहा है, और होली की धूम में चार चांद लगाने के लिए अगर आप भी होली पार्टी में कमाल की अदाएं बिखेरना चाहते हैं। तो तीज त्योहार के हिसाब से होली के श्रृंगार के साथ गोरे गोरे हाथों में शगुन की मेहंदी रचाना तो बनता है। यहां देखें मेहंदी के लेटेस्ट सिंपल, ईजी होली मेहंदी डिजाइन फोटो, इमेज डाउनलोड।

होली 2024 मेहंदी डिजाइन, Latest Mehndi design easy, simple, photo download

Mehndi design simple

Mehndi design simple

होली पर स्पेशल मेहंदी रचानी है, तो दोनों प्यारी हथेलियों में श्री कृष्ण और राधा जी के होली खेलते हुए की तस्वीर बनाना एकदम ही बेस्ट है। नटखट कृष्ण कन्हैया की होली की धूम स्वयं आपके हाथों में नजर आने लगेगी। बिगिनर्स भी इस डिजाइन को ट्रेस कर हाथों में रचा सकते हैं, अच्छा लुक आएगा।

Holi 2024 Mehndi designs

Holi 2024 Mehndi designs

होली का मजा और प्यारे प्यारे रंगों को दर्शाती ये वाली मेहंदी की डिजाइन भी बहुत ही बढ़िया लुक दे रही है। कमल फूल, हाथी के साथ साथ आप उंगलियों पर सिंपल टिप्स लगाने के बजाय चैक्स आदि का डिजाइन भी बना सकते हैं। या फिर होली स्पेशल छोटी छोटी पिचकारी बनाएंगे, तो भी बहुत सुंदर लगेगा।

Mehndi design easy for holi

Mehndi design easy for holi

सिंपल कार्टून स्टाइल की ये राधा जी और श्री कृष्ण की मेहंदी का डिजाइन भी एकदम ही गजब है। बच्चों से हाथों से लेकर बड़ी गर्ल्स तक की हथेलियों पर ऐसी डिजाइन की मेहंदी बहुत ही ज्यादा क्यूट लुक देगी।

Simple Mehndi design photo

Simple Mehndi design photo

बिगिनर्स होली पर कोई मेहंदी रचाना चाहते हैं, तो फिर ये रंगों की मटकी, पिचकारी और हैप्पी होली लिखी हुई मेहंदी का डिजाइन कमाल का रहेगा। आप इसे टैटू की तरह भी हाथ या बाजू पर बनवा सकते हैं।

Holi ki mehndi

Holi ki mehndi

होली पर ऐसी चैक्स, फूल, पत्ती और बूटीयों वाली मेहंदी का डिजाइन भी कुछ कम नहीं लगेगा। बेशक ही हल्के अरेबिक तो मांडला स्टाइल कीय ये मेहंदी आपको होली पर बनाने के लिए अभी से सेलेक्ट करके रख लेनी चाहिए।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article