लाइफस्टाइल

Matar Kulcha Recipe in Hindi: राखी के लंच के साथ स्नैक्स में बनाएं टेस्टी मटर कुलचा, फॉलों करें ये रेसिपी उंगलियां चाटते रह जाएंगे सब

Matar Kulcha Recipe in Hindi (मटर कुलचा रेसिपी इन हिंदी): राखी के त्योहार पर घर मेहमान आ रहे हैं, तो टेस्टी से लंच के साथ स्नैक्स में स्वादिष्ट सीजन के हिसाब वाला मटर कुल्चा बनाना बेस्ट है। देखें मटर कुल्चा रेसिपी इन हिंदी, मटर कुलचा रेसिपी इन हिंदी, रक्षा बंधन स्पेशल डिश।

Image

Matar Kulcha Recipe in Hindi (Photo Credit - Chef Kunal Kapur)

Matar Kulcha Recipe in Hindi (मटर कुलचा रेसिपी इन हिंदी): आज राखी का त्योहार हर कोई ही बहुत हर्ष और उल्लास के साथ मना रहा है। राखी के त्योहार पर हर किसी के घर मेहमान आते हैं, राखी बांधने से लेकर फेमिली मिलकर खाना पीना करती है। ऐसे में अगर आपके घर भी कोई मेहमान आ रहे हैं और उनके लिए कुछ बहुत ही ज्यादा टेस्टी सा बनाना चाहते हैं। तो ये वाली सीजन की स्पेशल मटर कुलचा रेसिपी ट्राई कर सकते हैं। नरम कुल्चे और मसालेदार मटर की करी का कॉम्बिनेशन खाने वालों को मंत्रमुग्ध कर देता है। अगर आप भी इस स्वादिष्ट डिश को घर पर बनाना चाहते हैं, तो ये रेसिपी फॉलों करें -

सामग्री

आप इस वाली रेसिपी में बाजार वाले ब्रेड के कुलचे यूज कर सकते हैं

मटर मसाला बनाने की विधि

- 2 कप उबले हुए मटर

- 2 बड़े चम्मच घी या तेल

- 1 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट

- 2 हरी मिर्च

- 1 बड़ा चम्मच धनिया पाउडर

- 1 छोटा चम्मच जीरा पाउडर

- 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर

- 1 छोटा चम्मच गरम मसाला

- 1 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर

- नमक स्वादानुसार

- 1 बड़ा चम्मच ताजा धनिया

मटर कुलचा रेसिपी इन हिंदी

टेस्टी सा मटर कुलचा बनाने के लिए सबसे पहले आपको कढ़ाई में घी गर्म करना है। और फिर उसमें अदरक लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर भून लेना है। फिर उसमें सभी प्रकार के मसाले जैसे धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, अमचूर, गरम मसाला आदि सब डाल लेना है। मसाला अच्छे से भून लें फिर मटर डालकर अच्छी तरह के चला लें और फिर उसमें थोड़ा सा पानी डालकर अच्छे से पका लें। और बस आपके मटर तैयार हैं अब आपको बाजार वाले कुलचों को तवे पर घी के साथ या बटर के साथ अच्छे सेंक लेना है।

स्वादिष्ट मटर कुलचा आप धनिया और प्याज, टमाटर के साथ सर्व करें। बेशक ही रक्षा बंधन पर ऐसे वाला स्नैक डिश बहुत पसंद किया जाएगा।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article