बिजनेस

8th Pay Commission: 2.25 फिटमेंट फैक्टर पर Level 6-8 वालों की कितनी बढ़ेगी सैलरी?

8th Pay Commission को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों में उत्साह है। आयोग फिलहाल तमाम हितधारकों से बातचीत कर रहा है। बहरहाल, देखते हैं कि 2.25 फिटमेंट फैक्टर पर Level 6-8 वालों की सैलरी कितनी बढ़ेगी?

Image

8वें वेतन आयोग की सिफारिशों का इंतजार

8th Pay Commission Salary Calculator: 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) में फिटमेंट फैक्टर कितना होगा, इसे लेकर केंद्रीय कर्मचारियों के बीच लगातार चर्चा है। कर्मचारी संगठनों की मांग है कि सरकार ऐसा फिटमेंट फैक्टर तय करे, जिससे उनकी बेसिक सैलरी में अच्छी बढ़ोतरी हो।

हालांकि, बड़ा सवाल यह है कि क्या 2.25 फिटमेंट फैक्टर का मतलब कर्मचारियों की पूरी सैलरी 2.25 गुना हो जाएगी? ऐसा नहीं है। फिटमेंट फैक्टर का सीधा असर बेसिक पे पर पड़ता है, जबकि ग्रॉस सैलरी में DA, HRA और दूसरे भत्ते भी शामिल होते हैं।

ऐसे में अगर 8वें वेतन आयोग में 2.25 फिटमेंट फैक्टर तय होता है तो Level 6, Level 7 और Level 8 के कर्मचारियों की हर महीने की कमाई कितनी बढ़ सकती है? आइए मौजूदा सैलरी और नए वेतन के संभावित कैलकुलेशन से समझते हैं।

2.25 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बेसिक सैलरी?

कैलकुलेशन के लिए Level 6 के कर्मचारी की मौजूदा बेसिक सैलरी ₹35,400, Level 7 की ₹44,900 और Level 8 की ₹47,600 मानी गई है। इन वेतन स्तरों पर 2.25 फिटमेंट फैक्टर लगाने से बेसिक सैलरी में 125% की बढ़ोतरी होगी।

पे लेवलमौजूदा बेसिक सैलरी2.25 फिटमेंट फैक्टर पर नई बेसिक सैलरीबेसिक में मासिक बढ़ोतरी
Level 6₹35,400₹79,650₹44,250
Level 7₹44,900₹1,01,025₹56,125
Level 8₹47,600₹1,07,100₹59,500
यानी 2.25 फिटमेंट फैक्टर पर इन तीनों लेवल के कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 2.25 गुना हो जाएगी। लेकिन ग्रॉस सैलरी में इजाफा इससे काफी कम रहने का अनुमान है।

हर महीने ग्रॉस सैलरी में कितनी बढ़ोतरी?

ग्रॉस सैलरी का कैलकुलेशन करने के लिए मौजूदा 63% DA और X कैटेगरी के शहरों में 30% HRA को आधार बनाया गया है। 1 जुलाई 2026 से केंद्रीय कर्मचारियों का DA बढ़कर 63% हो चुका है। नए वेतन आयोग में DA को शून्य से शुरू और X कैटेगरी के लिए HRA 24% मानकर अनुमान लगाया गया है। इस आधार पर Level 6-8 के कर्मचारियों की सैलरी का कैलकुलेशन देखें।

पे लेवलमौजूदा ग्रॉस सैलरीनई अनुमानित ग्रॉस सैलरीहर महीने बढ़ोतरी
Level 6₹68,322₹98,766₹30,444
Level 7₹86,657₹1,25,271₹38,614
Level 8₹91,868₹1,32,804₹40,936
इस कैलकुलेशन के मुताबिक, 2.25 फिटमेंट फैक्टर पर Level 6 के कर्मचारी की ग्रॉस सैलरी हर महीने करीब ₹30,444 बढ़ सकती है। Level 7 के कर्मचारी को करीब ₹38,614 और Level 8 के कर्मचारी को करीब ₹40,936 का फायदा हो सकता है। यानी बेसिक सैलरी में 125% की बढ़ोतरी के मुकाबले ग्रॉस सैलरी में इजाफा करीब 44.6% ही बैठता है।

2 से 3 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बढ़ेगी सैलरी?

अब सवाल है कि अगर 8वें वेतन आयोग में 2.25 से ज्यादा या कम फिटमेंट फैक्टर तय होता है तो कर्मचारियों की कमाई पर कितना असर पड़ेगा? इसी कैलकुलेशन में अलग-अलग फिटमेंट फैक्टर के आधार पर तस्वीर कुछ ऐसी बनती है।

फिटमेंट फैक्टरबेसिक पे में बढ़ोतरीग्रॉस सैलरी में बढ़ोतरी
2100%28.50%
2.25125%44.60%
2.5150%60.60%
2.75175%76.70%
3200%92.70%
इससे साफ है कि फिटमेंट फैक्टर बढ़ने के साथ ग्रॉस सैलरी में भी इजाफा होगा। हालांकि बेसिक पे में होने वाली बढ़ोतरी और कुल वेतन में होने वाली बढ़ोतरी के बीच बड़ा अंतर बना रह सकता है।

7वें वेतन आयोग में क्या हुआ?

फिटमेंट फैक्टर और वास्तविक वेतन वृद्धि के बीच अंतर को 7वें वेतन आयोग के उदाहरण से भी समझा जा सकता है। 7वें वेतन आयोग ने 2.57 का फिटमेंट फैक्टर सुझाया था। लेकिन इसमें 2.25 का हिस्सा 125% DA के समायोजन के लिए था। वास्तविक वेतन वृद्धि 14.29% रही थी। यानी 2.57 फिटमेंट फैक्टर होने के बावजूद कर्मचारियों की सैलरी 2.57 गुना नहीं हुई थी।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article