Makhana Raita for Summer (मखाना रायता): चुभती जलती गर्मी वाले इस मौसम में हेल्दी, हाइड्रेटेड रहना तो अच्छा अच्छा खाना खाना काफी जरूरी होता है। गर्मियों में जरूर ही आपको भी दही-छाछ जैसी ठंडी ठंडी चीजें खाने में खूब स्वाद आ रहा होगा। ऐसे ही गर्मियों में घर पर ही बहुत स्वादिष्ट रायता भी तैयार किया जा सकता है। रायता वैसे तो कई तरह का होता है, लेकिन गर्मियों में आप बहुत टेस्टी और हेल्दी मखाना का रायता बना सकते हैं। जो आपकी बॉडी को ठंडा भी रखेगा और कई तरह की बीमारियों से बचाएगा भी। यहां देखें गर्मियों में लजीज रायता कैसे बनाएं, मखाना रायता रेसिपी इन हिंदी।
Makhana Raita Recipe in Hindi for Summer
दही से बना रायता सेहत के लिए काफी अच्छा होता है। वहीं उस रायता में अगर मखाना एड कर दिया जाए, तो वो और ज्यादा स्वादिष्ट हो जाता है। मखाना में कैल्शियम, मैग्नीशियम, कार्ब्स तो प्रोटीन भी होते हैं। देखें हेल्दी टेस्टी मखाना रायता कैसे बनता है।
सामग्री
घर पर टेस्टी सा मखाना रायता बनाने के लिए आपको सबसे पहले ये चीजें तैयार रखनी होंगी।
- दही
- मखाना
- हरी मिर्च
- काली मिर्च
- धनिया
- टमाटर
- पुदीना
- मसाले
रायता कैसे बनाएं
टेस्टी सा मखाना रायता बनाने के लिए आपको एक कटोरी में दही लेना होगा और उसके साथ ही हल्के रोस्ट किए हुए मखाने एड करने होंगे। दोनों को अच्छे से मिला देने के बाद आपको रायता में फ्लेवर के लिए बारीक कटी मिर्च, काली मिर्च, टमाटर, पुदीना, धनिया पाउडर तो हल्का सा नमक और लाल मिर्च डालनी होगी। और बस आपको सभी चीजों को अच्छे से मिलाकर करीब 5 मिनट के लिए सेट होने रख देना है। और बस आपका स्वादिष्ट रायता बनकर तैयार है।
जरूर ही आपको गर्मियों के मौसम में तो ये वाली रेसिपी ट्राई करनी ही चाहिए। गर्मियों में पेट की दिक्कत बढ़ जाती है, ऐसे में पाचन दुरुस्त करने और शरीर को कूल रखने के लिए ये टेस्टी रायता गजब रहेगा।
