लाइफस्टाइल

Makar Sankranti Recipes: पतंग उड़ाते हुए लें स्वाद का चटकारा, देखें मकर संक्रांति पर बनाने के लिए 3 सिंपल रेसिपी

मकर संक्रांति पर क्या खाएं, रेसिपी इन हिंदी (Makar Sankranti Recipes): मकर संक्रांति के त्योहार पर पतंग उड़ाने के साथ साथ स्वादिष्ट व्यंजन खाना भी बनता ही है। ऐसे में अगर आप भी मकर संक्रांति के लिए कोई स्पेशल वाली रेसिपी तलाश रहे हैं, तो यहां बताई गई 3 सिंपल रेसिपीज आप ट्राई कर सकते हैं।

Image

Makar Sankranti Recipe

मकर संक्रांति पर क्या खाएं, रेसिपी इन हिंदी (Makar Sankranti Recipes): सूर्य के उत्तरायण होने का पर्व, मकर संक्रांति, इस साल 14 जनवरी को मनाया जाएगा। यह पर्व नई फसल, उमंग और उत्साह का प्रतीक है। देशभर में अलग-अलग नामों और परंपराओं से मनाए जाने वाले इस त्योहार का सबसे महत्वपूर्ण पहलू है तिल-गुड़ से बने पारंपरिक व्यंजन। मान्यता है कि इस दिन तिल और गुड़ खाने और बांटने से व्यक्ति के दोष दूर होते हैं और सूर्य देव प्रसन्न होते हैं। अगर आप भी इस मकर संक्रांति पर कुछ बहुत ही स्वादिष्ट सा बनाकर खाना चाहते हैं, तो ये वाली 3 रेसिपीज ट्राई करना चाहिए।

संक्रांति के तिल लड्डू

सामग्री

१ कप तिल

१/२ कप गुड़ (बुरा या गुड़)

१/४ कप मूंगफली

१ चम्मच घी

विधि

कड़ाही में तिल और मूंगफली को अलग-अलग भूनकर निकाल लें। मूंगफली का छिलका उतारकर दरदरा पीस लें। उसी कड़ाही में घी गर्म करके गुड़ डालें और पिघलने दें। गुड़ में उबाल आने पर गैस बंद कर दें। इसमें तिल और मूंगफली पाउडर मिलाएं। हल्का ठंडा होने पर हाथों पर घी लगाकर तुरंत लड्डू बना लें।

खिचड़ी

सामग्री

१ कप चावल

१ कप दाल (मूंग दाल या तुअर-मूंग मिलाकर)

१ कप मिक्स सब्ज़ियां (फूलगोभी, मटर, आलू)

हल्दी

जीरा

घी

नमक स्वादानुसार

विधि

चावल और दाल धोकर रख दें। प्रेशर कुकर में घी गर्म करके जीरा चटकाएं। इसमें सब्ज़ियां, हल्दी, धुली दाल और चावल डालकर २ मिनट भूनें। ३-४ कप पानी और नमक डालकर ३-४ सीटी आने तक पकाएं। गरमा-गरम घी डालकर परोसें। इस दिन दान और दया का विशेष महत्व है, इसलिए खिचड़ी खिलाने की भी परंपरा है।

पुरण पोली

साम्रगी

(भरावन के लिए) १ कप छिलके वाली चना दाल

३/४ कप गुड़

१/२ छोटा चम्मच गरम मसाला

(आटे के लिए) १ कप आटा

१ चम्मच घी

नमक स्वादानुसार

विधि

चना दाल प्रेशर कुकर में नरम होने तक पकाएं। अच्छी तरह पानी निथारकर दाल को मैश कर लें या ब्लेंडर में पीस लें। कड़ाही में इसे गुड़ और गरम मसाला डालकर मध्यम आंच पर सुखा लें (पूरन तैयार)। अलग से आटा गूंथ लें। एक बड़ा गोला लेकर बीच में पूरन रखकर बंद करें और हल्के हाथ से बेलकर तवे पर घी लगाकर सेक लें और गरमागरम परोसें।

जरूर ही आपको मकर संक्रांति पर ये वाली रेसिपीज ट्राई करनी ही चाहिए। मकर संक्रांति पर इन्हें बनाकर परिवार और पड़ोसियों में बांटना भी शुभ माना जाता है।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article