लाइफस्टाइल

Makar Sankranti Rangoli: घर को नया लुक देने के लिए ट्राइ करें ये नई रंगोली डिजाइन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 14, 2023, 08:00 AM IST

Makar sankranti Rangoli : मकर संक्रांति खुशियों का पर्व है। इस पर्व पर कई तरह के डिशेज बनाए जाते हैं। इसके अलावा रंगोली से घर को सजाने की भी परंपरा है। अगर आप घर की रंगोली के डिजाइन को लेकर कंफ्यूज हैं, तो परेशान न हों। आज हम आपको कुछ ऐसे खास डिजाइन के बारे में बताएंगे, जिससे आपके घर की खूबसूरती बढ़ सकती है। आइए जानते हैं रंगोली के बेहतरीन डिजाइन।

Image

मकर संक्रांति पर बनाएं ये खास रंगोली के डिजाइन

KEY HIGHLIGHTS
  • पतंग के डिजाइन से सजाएं अपना घर
  • फूलों की रंगोली से बढ़ेगी घर की रौनक
  • मोर के डिजाइन वाली रंगोली आपके घर की बढ़ाएगी खूबसूरती


Makar Sankranti Rangoli : मकर संक्रांति का पर्व जल्द की दस्तक देने वाला है। इस शुभ अवसर हर व्यक्ति अपने परिवार के साथ धूमधाम से पर्व मनाते हैं। संक्रांति के मौके पर कई लोगों के घरों में खिचड़ी, तिल के लड्डू, लाई के लड्डू जैसी चीजें बनाई जाती हैं। इसके साथ ही इस शुभ मौके पर शुभता का प्रतीक रंगोली भी बनाया जाता है। रंगोली से न सिर्फ आपके घर की खूबसूरती बढ़ती है, बल्कि यह काफी शुभ भी माना जाता है। अगर आप भी मकर संक्रांति अपने घर को रंगोली से सजाना चाहते हैं तो हम आपके लिए कुछ खास डिजाइ लेकर आए हैं। आइए जानते हैं मकर संक्रांति के लिए रंगोली के डिजाइन-

मकर संक्रांति पर बनाएं ये रंगोली

त्यौहारों पर घर की खूबसूरती को बढ़ाने में रंगोली का बहुत बड़ा हाथ होता है। इसके साथ ही रंगोली को शुभ भी माना जाता है। अगर आप इस मकर संक्रांति अपने घर में रंगोली बना रहे हैं तो इन शानदार डिजाइन को शामिल कर सकते हैं। आइए देखते हैं कुछ बेहतरीन डिजाइन-

ज्योमेट्रिक डिजाइन

रंगोली का यह डिजाइन तैयार करने में आपको थोड़ा समय लग सकता है, लेकिन यह डिजाइन देखने में काफी खूबसूरत लता है। अगर आप इस रंगोली के डिजाइन को बनाना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे पहले चॉक से अच्छा सा डिजाइन तैयार कर लें। अब इसमें अपने पसंदीदा कलर कॉम्बिनेशन भर दें। यह आपको काफी खास लग सकता है।

पतंग के डिजाइन

मकर संक्रांति पर पतंग का खास महत्व होता है। अगर आप रंगोली में इसके डिजाइन को शामिल करते हैं, तो यह काफी आकर्षक लग सकता है। घर की चौखट पर आप पतंग के डिजाइन की शानदार रंगोली बनाइए। इसे बनाने के लिए आप चॉक या फिर आटे की मदद से अच्छा सा डिजाइन दीजिए। फिर अपने पसंदीदा रंग इनमें भरिए। यह काफी ज्यादा आकर्षक लग सकते हैं।

मोर के डिजाइन से सजाएं अपना घर

मोर के डिजाइन वाली रंगोली बनाने में काफी टफ होता है। लेकिन इससे घर की खूबसूरती में चार-चांद लग सकता है। आप इस रंगोली के डिजाइन को अपने घर की चौखट या फिर मंदिर के सामने बना सकते हैं। यह देखने में काफी अच्छा लगेगा।

फूलों की डिजाइन

फूलों के डिजाइन वाली रंगोली को बनाना थोड़ा आसान होता है। लेकिन इससे आपके घर का लुक काफी बेहतर हो सकता है। अगर आपके पास ज्यादा समय नहीं है तो फूलों की यह रंगोली के डिजाइन को आप अपने घर में झट से बना लें। इससे आपका घर कुछ ही मिनटों में आकर्षक नजर आएगा

डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए... और देखें

End of Article