लाइफस्टाइल

Maharana Pratap Jayanti 2026: झुके नहीं वह मुगलों से.., अपनों को भेजें महाराणा प्रताप जयंती की शुभकामना संदेश, कोट्स और शायरी

Maharana Pratap Jayanti Wishes in Hindi (महाराणा प्रताप जयंती की शुभकामनाएं): इस भारतभूमि के सच्चे वीर सपूत की जयंती पर आप अपनों को ये शुभकामना संदेश, कोट्स और शायरी भेज सकते हैं:

Image

महाराणा प्रताप जयंती 2026 विशेज हिंदी में

Maharana Pratap Jayanti Wishes 2026 in Hindi: आज महाराणा प्रताप की जयंती है। मेवाड़ के वीर योद्धा महाराणा प्रताप वीरता और स्वाभिमान का प्रतीक हैं। उनका जन्म 9 मई 1540 को राजस्थान के कुंभलगढ़ में हुआ था। महाराणा प्रताप ऐसे महान योद्धा थे जिन्होंने मुगल सम्राट अकबर की अधीनता स्वीकार करने के बजाय संघर्ष का रास्ता चुना। उनका जीवन साहस, त्याग और मातृभूमि के सम्मान की मिसाल माना जाता है।

हल्दीघाटी का युद्ध आज भी उनकी वीरता की कहानी सुनाता है। उनके प्रिय घोड़े चेतक की वफादारी भी इतिहास में अमर है। कठिन परिस्थितियों में जंगलों में रहकर भी महाराणा प्रताप ने कभी हार नहीं मानी। भारत मां के ऐसे वीर सपूत की जयंती पर आप अपनो को ये शुभकामना संदेश, कोट्स और शायरी भेज उन्हें नमन कर सकते हैं:

Maharana Pratap Jayanti Quotes, Wishes 2026

1. शौर्य की एक नई परिभाषा लिखी थी

बुलंदी की एक नई गाथा लिखी थी

सोए हुए भारत में जिसने नई जान फूंकी थी

उस महाराणा प्रताप को शत-शत नमन !

Happy Maharana Pratap Jayanti!

2.आज जयंती है वीर की

आओ मिलकर करें नमन

उनके आदर्शों पर चलें

बनें हम भी सच्चे देशभक्त

महाराणा प्रताप जयंती की बधाई !

3. प्रताप के शौर्य की गाथा, हर कोई सुनाएगा गाकर

मातृभूमि भी धन्य हो गई, प्रताप जैसा पुत्र पाकर !

Happy Maharana Pratap Jayanti!

महाराणा प्रताप कोट्स इन हिंदी (Maharana Pratap Quotes)

4. वीर योद्धा महाराणा प्रताप

जिनकी वीरता है अथाह

चेतक घोड़ा रहा साथी

लड़े मिलकर युद्ध का मैदान !

Happy Maharana Pratap Jayanti!

5. भारत मां का वीर सपूत

हर हिदुस्तानी को प्यारा है

कुंवर प्रताप जी के चरणों में

सत सत नमन हमारा है !

महाराणा प्रताप जयंती की शुभकामनाएं!

6. झुके नहीं वह मुगलों से

अनुबंधों को ठुकरा डाला

मातृभूमि की भक्ति का

नया प्रतिमान बना डाला !

महाराणा प्रताप जयंती की शुभकामनाएं!

महाराणा प्रताप सुविचार इन हिंदी (Maharana Pratap Jayanti Suvichar)

7. धन्य हुआ रे राजस्थान

जो जन्म लिया यहां प्रताप ने

धन्य हुआ रे सारा मेवाड़

जहां कदम रखे थे प्रताप ने !

Happy Maharana Pratap Jayanti!

8. हल्दीघाटी युद्ध में

दुश्मन में कोहराम मचाया था

देख वीरता राजपूताने की

दुश्मन भी थर्राया था

महाराणा प्रताप जयंती की बधाई !

Maharana Pratap Jayanti Wishes in Hindi

9. घास की रोटी खाई,पर स्वाभिमान से न किया समझौता,

रणभूमि में अकेले ही सैकड़ों पर भरी पड़ा यह योद्धा ,

ऐसी वीरता को क्या सलाम करें शब्दों में बयां,

महाराण प्रताप थे, हैं और हेंगे भारत की शान।

10. जिस मिट्टी ने जन्म दिया था प्रताप जैसे लाल ,

उस धरती को मैं नतमस्तक हूँ, क्यों कि वो है बेमिसाल,

ना झुका दुश्मन के आगे, न बिके किसी ताज के लिए,

जिया तो सिर्फ मातृभूमि के सम्मान के लिए।

11. मातृभूमि के लिए सर्वस्व निछावर कर जाऊंगा

वक्त आने पर मैं भी मेवाड़ी राणा बन जाऊंगा

मैं भी वही महाराणा प्रताप बन जाऊंगा !

Happy Maharana Pratap Jayanti!

12. साहस का प्रतीक नीले घोड़े पर सवार

वीरता का प्रतीक मेवाड़ी सरदार

हिंदुओं की शान है आज भी

जिनका नाम है महाराणा प्रताप!

महाराणा प्रताप जयंती की बधाई !

महाराणा प्रताप जयंती पर हम सबको सीखना चाहिए कि आत्मसम्मान और स्वतंत्रता सबसे बड़ी ताकत होती है। उनका जीवन आज भी युवाओं को संघर्ष करने, अन्याय के खिलाफ खड़े होने और अपने देश व संस्कृति के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देता है।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article