Maharana Pratap Jayanti Wishes In Hindi: महाराणा प्रताप का जन्म 9 मई 1540 को राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में हुआ था। भारत के महान राजपूत शासक महाराणा प्रताप की जयंती हर साल पूरे भारत में धूमधाम से मनाई जाती है। यह दिन उनकी निडरता और उनकी संघर्ष भावना को याद करने का है। भारतीय इतिहास में उनकी वीरता, साहस और राष्ट्रप्रेम ने उन्हें अमिट स्थान दिलाया है। उनकी वीरता और अदम्य साहस की कहानियां आज भी लोगों को काफी प्रेरित करती है। महाराणा प्रताप जयंती पर हम उनके कुछ प्रेरणादायक कोट्स के माध्यम से उनकी वीरता और साहस को फिर से याद करते हैं।

महाराणा प्रताप जयंती
Maharana Pratap Jayanti 2025 Quotes in Hindi
1- वीरता की गाथा है, मेवाड़ की धरती,
जहां जन्मे थे प्रताप, वीर पुरुष महान,
हल्दीघाटी में जंग, जिसका इतिहास गौरवमय,
मुगलों से लड़े, हार नहीं मानी कभी।
महाराणा प्रताप जयंती की शुभकामनाएं
2- स्वाभिमान की रक्षा, धर्म की रक्षा,
हर पल रहा उनका ध्यान,
वीरता और शौर्य की प्रतिमा,
महाराणा प्रताप का नाम।
महाराणा प्रताप जयंती की शुभकामनाएं
3- आज जयंती है वीर की,
आओ मिलकर करें नमन,
उनके आदर्शों पर चलें,
बनें हम भी सच्चे देशभक्त।
महाराणा प्रताप जयंती की शुभकामनाएं
महाराणा प्रताप जयंती की शुभकामनाएं
4- जब-जब तेरी तलवार उठी
तो दुश्मन टोली डोल गयी
फीकी पड़ी दहाड़ शेर की
जब-जब तू ने हुंकार भरी !
महाराणा प्रताप जयंती की शुभकामनाएं
5- मातृभूमि के लिए सर्वस्व निछावर कर जाऊंगा
वक्त आने पर मैं भी मेवाड़ी राणा बन जाऊंगा
मैं भी वही महाराणा प्रताप बन जाऊंगा !
महाराणा प्रताप जयंती की शुभकामनाएं

महाराणा प्रताप जयंती
6- प्रताप के शौर्य की गाथा, हर कोई सुनाएगा गाकर
मातृभूमि भी धन्य हो गई, प्रताप जैसा पुत्र पाकर !
Happy Maharana Pratap Jayanti!
7- साहस का प्रतीक नीले घोड़े पर सवार
वीरता का प्रतीक मेवाड़ी सरदार
हिंदुओं की शान है आज भी
जिनका नाम है महाराणा प्रताप!
महाराणा प्रताप जयंती की बधाई !
8- हर मां की ये ख्वाहिश है, कि एक प्रताप वो भी पैदा करे
देख उसकी शक्ति को, हर दुशमन उससे डरा करे !
9- वीर पुरुष महाराणा प्रताप,
आपकी जयंती पर वंदन,
आपकी वीरता रहे सदैव,
हमारे लिए प्रेरणा स्रोत।
10- चेतक पर चढ़ जिसने,
भाला से दुश्मन संघारे थे.
मातृ भूमि के खातिर,
जंगल में कई साल गुजारे थे.
महाराणा प्रताप जयंती की शुभकामनाएं!
हल्दीघाटी के युद्ध में,
दुश्मन में कोहराम मचाया था.
देख वीरता राजपूताने की,
दुश्मन भी थर्राया था.
महाराणा प्रताप जयंती की शुभकामनाएं!
करता हूं नमन मैं महाराणा प्रताप को,
जो वीरता और अखंडता के प्रतीक हैं.
महाराणा प्रताप जयंती की शुभकामनाएं!
