Maharahstra Day 2026 Quotes, Wishes: महाराष्ट्र दिवस हर साल 1 मई को मनाया जाता है। यह दिन हमारे लिए गर्व और खुशी का दिन होता है, क्योंकि इसी दिन 1960 में महाराष्ट्र राज्य की स्थापना हुई थी। इस खास मौके पर लोग अपने राज्य की संस्कृति, परंपराओं और इतिहास को याद करते हैं। महाराष्ट्र न केवल भारत का एक महत्वपूर्ण राज्य है, बल्कि यह अपनी समृद्ध विरासत, मेहनती लोगों और विविधता के लिए भी जाना जाता है। यहां की भाषा, खान-पान, त्योहार और कला हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। इस दिन स्कूलों, कॉलेजों और कई जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जहां लोग महाराष्ट्र के महान व्यक्तित्वों और उनकी उपलब्धियों को याद करते हैं। महाराष्ट्र दिवस हमें अपने राज्य पर गर्व करने और उसके विकास में योगदान देने की प्रेरणा देता है। यहां से आप महाराष्ट्र दिवस के शुभकामना संदेश देख सकते हैं और इन्हें अपने मराठी दोस्तों संग शेयर भी कर सकते हैं।
महाराष्ट्र दिवस 2026 विशेज, शायरी, कोट्स हिंदी में (Maharashtra Day 2026 Messages, Wishes, Shayari, Quotes in Hindi)-
1) एकता में गजब की ताकत है,
विभाजित होकर हम हार जाएंगे,
मजबूती के साथ हम आगे बढ़ेंगे,
महाराष्ट्र का नाम रोशन करेंगे.
हैप्पी महाराष्ट्र डे
2) महाराष्ट्रीयन होने पर गर्व करें,
क्योंकि भारत का गर्व बढ़ाने के लिए,
महाराष्ट्र अन्य राज्यों के साथ,
मिलकर काम करता है.
महाराष्ट्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
3) जय जय महाराष्ट्र माझा..
गर्जा महाराष्ट्र माझा..
महाराष्ट्र दिन आणि कामगार
दिनाच्या हार्दिक शुभेच्छा..!
4) महाराष्ट्राची यशो गाथा
महाराष्ट्राची शौर्य कथा
पवित्र माती लावू कपाळी
धरणी मातेच्या चरणी माथा
महाराष्ट्र दिनाच्या हार्दिक शुभेच्छा...!
5) मन में स्वतंत्रता,
शब्दों में ताकत,
हमारे खून में पवित्रता,
हमारी आत्मा में गर्व,
हमारे दिलों में जोश,
महाराष्ट्र की इस भावना को सलाम!
महाराष्ट्र दिवस की शुभकामनाएं
6) जन्मलो ज्या मातीस
ती माती मराठी...
गुणगुणलो जे गीत
गीत मराठी...
महाराष्ट्र दिनाच्या हार्दिक शुभेच्छा...!
7) मुझे अपने राष्ट्र से प्यार है,
मुझे अपने भारत से प्यार है,
मुझे अपनी आजादी से प्यार है,
मुझे अपने महाराष्ट्र से प्यार है.
हैप्पी महाराष्ट्र डे
8) पुनर्जन्म मिला तो महाराष्ट्र में ही जन्म लूंगा,
इस मिट्टी पर जन्में वीरों की तरह शूरवीर बनूंगा,
महाराष्ट्र दिवस की शुभकामनाएं
9) महाराष्ट्र दिनाच्या आपणास
हार्दिक शुभेच्छा...!
10) हमे महाराष्ट्र पर गर्व है,
हमें महाराष्ट्रीयन होने पर गर्व है,
हमें मराठी भाषा पर गर्व है,
हमें अपनी संस्कृति पर गर्व है.
महाराष्ट्र दिवस की शुभकामनाएं
