लाइफस्टाइल

Luv You Shankar: श्रीराम के साथ अब भगवान शंकर के भी होंगे पर्दे पर दर्शन, नन्हें शिव का लुक मोह लेगा मन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 17, 2023, 05:04 PM IST

Luv You Shankar Look: राजीव एस रुइया द्वारा निर्देशित एनिमेशन फिल्म 'लव यू शंकर' 22 सितंबर को रिलीज होने जा रही है। फर्स्ट लुक पोस्टर में नजर आ रहा क्यूट शिव का लुक बेहद प्यारा लग रहा है।

Image

Love You Shankar

Luv You Shankar Look: एक तरफ बॉलीवुड फिल्म आदिपुरुष भगवान राम के चरित्र को लेकर चर्चा में हैं, वहीं दूसरी तरफ एनिमेशन फिल्म लव यू शंकर की रिलीज डेट सामने आ गई है। एनिमेशन फिल्मों के शौकीन कम नहीं है। 'माई फ्रेंड गणेशा' के डायरेक्टर राजीव एस रुइया द्वारा निर्देशित एनिमेशन फिल्म 'लव यू शंकर' 22 सितंबर को रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म एनिमेशन के माध्यम से भगवान शंकर की कहानी को पर्दे पर लाएगी। फर्स्ट लुक पोस्टर में नजर आ रहा क्यूट शिव का लुक बेहद प्यारा लग रहा है। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में श्रेयस तलपड़े और तनीषा मुखर्जी शामिल नजर आएंगे।

तान्हाजी फेम इलाक्षी गुप्ता और प्रतीक जैन संग बॉलीवुड अभिनेता श्रेयस तलपड़े ने फिल्म 'लव यू शंकर' का पोस्टर साझा किया है। सुनीता देसाई द्वारा निर्मित, 'लव यू शंकर' एक 8 साल के लड़के और भगवान शिव की है। श्रेयस तलपड़े का कहाना है, "इस फिल्म की कहानी लंदन से बनारस आने वाले एक लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है और वहीं से मेरी कहानी शुरू होती है। यह मूवी मेरे लिए खास है और पुनर्जन्म पर आधारित है। ड्रामा, हास्य और बाकी कई चीजों को मिलाकर एक रोमांचक चित्रण बनाया गया है।"

Luv You Shankar

Luv You Shankar

'SD वर्ल्ड फिल्म प्रोडक्शन' और 'जंपिंग टोमैटो स्टूडियो' के बैनर तले निर्देशक राजीव एस. रुइया ने इस फिल्म को बेहद परफेक्शन के साथ बनाया है। राजीव, लोकप्रिय एनिमेशन मूवी 'माई फ्रेंड गणेशा' के निर्देशन के लिए जाने जाते हैं। श्रेयस तलपड़े और तनीषा मुखर्जी के अलावा संजय मिश्रा, मान गांधी (चाइल्ड आर्टिस्ट), अभिमन्यु सिंह, पत्रिक जैन, हेमंत पांडे और इलाक्षी गुप्ता ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों को लुभाने का पूरा प्रयास किया है। "लव यू शंकर" चार भाषाओं, हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में रिलीज़ होगी। सहायक निर्माता और संगीत निर्देशक के रूप में वरदान सिंह काम किया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article