वाराणसी

Best Shopping center in Varanasi: देशभर में मशहूर हैं वाराणसी की बनारसी साड़ियां, यहां मिलेगी आपको बेस्ट, और भी बहुत कुछ है खास

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 30, 2022, 07:10 PM IST

Best Centre for Banarasi Saree: वाराणसी की बात आए और साड़ियों की बात न हो, यह मुमकिन ही नहीं। यहां जाना वाला हर शख्स साड़ी की खरीदारी जरूरत करता है। देश भर में बनारसी साड़ी को लेकर क्रेज है। दूसरे प्रदेशों एवं शहरों में भी हर दिन बनारसी साड़ियों की खूब बिक्री होती है। ऐसे में वाराणसी आने पर आप इन जगहों से बनारसी साड़ियों की खरीदारी कर सकते हैं।

Image

वाराणसी की बनारसी साड़ियां दुनियाभर में है फेमस (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • गोदौलिया का बाजार साड़ी की खरीदारी के लिए है बेहतरीन
  • वाराणसी रेलवे स्टेशन से है सिर्फ 10 मिनट का सफर
  • मार्केट में साड़ी के अलावा देखने को मिलेंगे जरी और सिल्क के खूबसूरत नमूने

Varanasi News: गंगा घाट, सभ्यता-संस्कृति और धार्मिक जुड़ाव के अलावा देश भर में बनारसी साड़ियों के लिए प्रसिद्ध है। यहां आपको सुंदर, सही दाम पर बेहतरीन साड़ियां मिलेंगी। बनारसी साड़ियों के लिए गोदौलिया का बाजार सबसे प्रसिद्ध है। महेशपुर स्थित यह बाजार कपड़े के सबसे बड़े बाजार के रूप में जाना जाता है। वाराणसी स्टेशन से इसकी दूरी सिर्फ 10 मिनट की है। इस बाजार की किसी भी दुकान में अच्छी-अच्छी बनारसी साड़ी मिल जाती है।

इस बाजार में साड़ियों के अलावा जरी और सिल्क के बेहतरी नमूने आपको देखने के लिए मिलेंगे। वहीं, विश्वनाथ लेन मार्केट में पूजा-पाठ और आध्यात्मिक चीजों से जुड़ी खरीदारी कर सकते हैं। यहां उचितदाम पर साटन और सिल्क की साड़ियां भी मिलती हैं। शॉल का भी बेहतर कलेक्शन होता है।

लहंगा और सूट के लिए भी गोदौलिया बाजार बेस्ट

साड़ियों के अलावा गोदौलिया बाजार दुल्हन के कपड़ों की बिक्री के लिए फेमस है। यहां लहंगे, दुपट्टे, सूट के कपड़े, साइड लहंगे और शॉल की खूब खरीदारी होती है। इस जगह आप 300 रुपए से लेकर 3 लाख रुपए तक के कपड़े की खरीदारी कर सकते हैं। कैंट स्थित सिल्क सेंटर से भी साड़ियां खरीद सकते हैं। यहां आपको हल्की और भारी बनारसी साड़ियां मिलेंगी। साड़ी के अतिरिक्त स्टॉल, स्कार्फ, वॉल हैंगिंग आदि खरीद सकते हैं।

गोलघर में दैनिक उपयोग से उपहार तक की चीजें मिलेंगी

गोलघर शहर के मुख्य बाजारों में से एक है। यहां दैनिक उपयोग के सभी सामान मिलते हैं। सभी तरह के गिफ्ट आइटम भी मिलते हैं। इसके अतिरिक्त यहां से आप डिजाइनर जूतों की भी खरीदारी कर सकते हैं। यहां उचित मूल्य पर सभी सामान मिलते हैं। वाराणसी में दाल मंडी मार्केट भी काफी फेमस है। यहां कपड़ों की थोक बिक्री होती है। अधिक संख्या में कपड़ों की खरीदारी करनी है तो बेहद कम दाम पर गुणवत्ता युक्त कपड़े मिल जाएंगे। यह बाजार सिले और बिना सिले हुए सुंदर और डिजाइनर सूट के लिए भी काफी चर्चित है।

ठठेरी बाजार से करें इन चीजों की खरीदारी

स्टेशन से चार किलोमीटर की दूरी पर ठठेरी बाजार है। यहां सर्राफा की भी दुकानें हैं। आप पीतल, चांदी, सोने के बर्तन खरीद सकते हैं। मीनाकारी का काम किया हुआ बर्तन भी खरीद सकते हैं। इसके साथ ही देवी-देवताओं की मूर्तियां, मंदिर की घंटियां आदि खरीद सकते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें