Long Distance Relationship shayari In Hindi: कहते हैं कि अगर प्यार सच्चा हो तो दूरी से कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन क्या आपको नहीं लगता कि ये गलत है। फर्क तो पड़ता है। फर्क पड़ता है उन दो प्रेमियों पर जो एक दूसरे को सिर्फ तस्वीरों और वीडियो कॉल्स पर देख पाते हैं। जो मिल नहीं पाते, साथ समय नहीं बिता पाते। दूरी प्यार करने वाले जोड़े को खटकती हैं, उन्हें परेशान कर देती है। हालांकि, इस दूरी में यानी लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में भी प्यार जताने का अलग-अलग बहाना ढूंढना आपके प्यार में तड़का लगाने का काम करता है। अगर आपका महबूब भी आपसे दूर है तो आपको यहां दिए शायरी को उन्हें भेजना चाहिए। इससे वो आपके इमोशन को और अच्छे से समझ पाएंगे।
Hindi Shayari On Long Distance Relationship-
1) दूर तुझे है मान लिया,
पर दिल से जुड़े हुए हैं,
अपने सारे काम छोड़ कर,
बस तेरे ही ख्यालों में पड़े हुए हैं।
2) मन तू मेरे पास नहीं,
पर एहसास तेरा है,
क्या हुआ जो दूर है हम दूजे से,
दूरी में भी तो प्यार हमारा गहरा है।
3) उस की याद की बाद-ए-सबा में और तो क्या होता होगा,
यूँही मेरे बाल हैं बिखरे और बिखर जाते होंगे।
Long Distance Relationship Shayari 2 line-
4) रोज तुझसे ख्वाबो में मुलाकात करते हैं,
दूर हैं पर तुझसे बेइंतहां प्यार करते हैं,
तड़पते हैं तुझसे मिलने के लिए,
बस इसलिए रोज रात होने का इंतजार करते हैं।
5) फ़ासले ऐसे भी होंगे ये कभी सोचा न था,
सामने बैठा था मेरे और वो मेरा न था।
6) मिलने को हम हर लम्हा बेकरार रहते हैं,
कुछ इतना हम डूबे तेरे प्यार में रहते हैं,
तुझसे दूर हैं हम तो क्या हुआ,
दूर से तेरे दिल को छू लेने की काबिलियत हम आज भी रखते हैं।
Long distance relationship shayari in hindi for him-
7) दिल धड़कने का सबब याद आया,
वो तिरी याद थी अब याद आया।
8) लम्हों को बिताना मुश्किल होता है,
तेरे बिना रह पाना मुश्किल होता है,
होता है मुश्किल लबों पर हसीं लाा,
तेरे बिन जी पाना मुश्किल होता है।
9) दूरियां हैं हमारे बीच,
लेकिन दिलों में हमारे प्यार है,
जीतेंगे हम ही एक दिन,
होनी इन फासलों की हार है।
10) न हो कि क़ुर्ब ही फिर मर्ग-ए-रब्त बन जाए,
वो अब मिले तो ज़रा उस से फ़ासला रखना।
