लाइफस्टाइल

Happy Lohri Wishes for Newly Married Couple: नए शादीशुदा जोड़ों के लिए लोहड़ी की शुभकामनाएं, नव-विवाहितों के लिए लोहड़ी के बधाई संदेश, शायरी, कोट्स

Happy Lohri to newly Married couple (नव-विवाहितों के लिए लोहड़ी की शुभकामनाएं), Happy Lohri to new Couple: लोहड़ी की हार्दिक शुभकामनाएं। लोहड़ी 2026 के इन शुभकामना संदेशों के साथ नवविवाहित जोड़ों को आप यह कामना पहुंचा सकते हैं कि उनकी जिंदगी हमेशा लोहड़ी के अलाव की तरह गर्म और रौशन रहे।

Image

नव विवाहितों के लिए लोहड़ी के शुभकामना संदेश

Happy First Lohri Wishes for newly Married Couple in Hindi: आज लोहड़ी का त्योहार है। पूरे उत्तर भारत में उत्साह और उमंग के इस पर्व की धूम नजर आ रही है। लोहड़ी का यह त्योहार नवविवाहित जोड़ों के लिए भी बहुत खास होता है। नई-नवेली दुल्हन के लिए पहली लोहड़ी को सुहाग लोहड़ी कहा जाता है। यह पहली लोहड़ी होती है जो शादी के बाद मनाई जाती है। इस दिन दुल्हन को विशेष सम्मान दिया जाता है। दुल्हन को ढेर सारी मिठाइयां और उपहार देते हैं। लोग नव विवाहितों को खासतौर पर लोहड़ी शुभकामनाएं देते हैं। अगर आप भी किसी नए शादीशुदा करीबी को लोहड़ी की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो ये खास संदेश भेज सकते हैं:

1. हर दिन सजे नए सपनों से,

जीवन आबाद हो अपनो से,

लोहड़ी लेकर आए सुख-समृद्धि की बाहार,

मुबारक हो आपको ये त्योहार।

Happy Lohri 2026

2. प्यार, अपनापन और मिठास का त्योहार,

लोहड़ी लाए खुशियों की बौछार,

रहे मुस्कुराता आपका संसार।

लोहड़ी की हार्दिक शुभकामनाएं

3. लोहड़ी की अग्नि आपको नई ऊँचाइयों तक पहुँचाए,

खुशियाँ आपके कदम चूमें,

आपका हर दिन मीठे गुड़-सा मुस्कुराए।

Happy Lohri 2026

4. मुस्कान का मौसम, खुशियों की बहार,

दिलों में अपनापन और प्यार ही प्यार,

लोहड़ी मुबारक हो बारंबार।

लोहड़ी की हार्दिक शुभकामनाएं

5. लोहड़ी की आग दे नई उमंग,

हर दिन खिले खुशियों के संग,

आपका जीवन रहे सदा रंग-बिरंगा।

लोहड़ी 2026 की बधाई

6. गन्ने दा रस तो चिन्नी दी बोरी,

फिर बनी उस तो मिठ्ठी मिठ्ठी रेवड़ी

रल मिल सारे खाइयां तिल दे नाल,

ते मनिए अस्सी खुशियों भरी लोहड़ी..

लोहड़ी दियां लख लख वधाइयां।

Happy Lohri 2026

7. गुड़ की मिठास, तिल का स्वाद,

रहे सदा आपका यूँ ही प्यारा परिवार,

लोहड़ी पर मिले खुशियों की भरमार।

लोहड़ी की हार्दिक शुभकामनाएं

8. रिश्तों की महक हो हवा में घुली,

खुशियों की बारिश हो चारों तरफ़,

लोहड़ी लाए मुस्कान हर लब पर।

लोहड़ी 2026 की बधाई

9. लोहड़ी की आग में जल जाए सारे ग़म,

खुशियों की आए मीठी–मीठी धरम,

दोस्तों और परिवार का यूँ ही साथ रहे,

हर सुबह आपके लिए बने नया सनम।

Happy Lohri 2026

10. लोहड़ी की लौ दे नई रोशनी,

खुशियों से भर जाए हर एक गली,

दोस्तों और परिवार को मिले प्यार अनोखा,

रब करे पूरी हर एक मन की मुराद सभी।

लोहड़ी की हार्दिक शुभकामनाएं

लोहड़ी की हार्दिक शुभकामनाएं। लोहड़ी 2026 के इन शुभकामना संदेशों के साथ नवविवाहित जोड़ों को आप यह कामना पहुंचा सकते हैं कि उनकी जिंदगी हमेशा लोहड़ी के अलाव की तरह गर्म और रौशन रहे।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article