लाइफस्टाइल

Life Lesson From Nita Ambani: मुकेश अंबानी की पत्नी से सीखें जीवन की 5 अमूल्य बातें.. फर्श से अर्श पर पहुंच जाएगी आपकी जिंदगी

Life Lesson From Nita Ambani (नीता अंबानी से सीखने वाली बातें): घर-परिवार से लेकर बिजनैस संभालने तक के मामले में नीता अंबानी का वाकई कोई जवाब नहीं है। अगर आप भी जिंदगी में सफलता चाहते हैं, तो मुकेश अंबानी की पत्नी से ये 5 बातें आपको जरूर ही सीखनी चाहिए।

Image

Life Lessons to learn from Nita Ambani

Life Lesson From Nita Ambani (नीता अंबानी से सीखने वाली बातें): भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की पत्नी और रिलायंस इडस्ट्रीज की चेयरपर्सन नीता अंबानी घर, परिवार तो करियर, व्यापार हर चीज संभालने में किसी से कम नहीं हैं। नीता जी ने कंपनी खड़ी करने से लेकर तीन बच्चों और बहुओं वाला परिवार एकजूट रखने में वाकई कोई कसर नहीं छोड़ी है। अगर आप भी जीवन में नीता अंबानी जैसे सफल और खुश बनना चाहते हैं, तो उनसे आपको ये पांच अमूल्य बातें जरूर ही सीखनी चाहिए। जो बेशक ही आपकी जिंदगी अच्छे के लिए बदल कर रख देंगी।

नीता अंबानी से क्या सीखें, Nita Ambani Life Lessons for success

खुलकर जिएं जिंदगी

नीता अंबानी अपनी जिंदगी एकदम रानी जैसे ही जीती हैं। बेशक ही नीता जी से आपको ये बात सीखनी ही चाहिए कि, एक ही जिंदगी है जिसमें आपको सब कुछ करना है और सबसे जरूरी है खुश रहना है। अंबानी परिवार अक्सर छोटे से छोटा तो बड़े से बड़ा फंक्शन भी एकदम ग्रांड अंदाज में सेलिब्रेट करता है। क्योंकि जिंदगी की असल खुशी उसका जश्न मनाने में ही है।

मल्टी टास्किंग करें

नीता अंबानी घर के साथ साथ व्यापार संभालने वाली महिला के तौर पर पूरी समाज के लिए बेहतरीन उदाहरण हैं। पत्नी, मां, सास, दादी-नानी तो रिलायंस की चेयरपर्सन हर रोल में नीता अंबानी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। आपको भी नीता अंबानी से मल्टी टास्किंग वाली कला सीख लेनी चाहिए।

बेहतरीन बहू

नीता अंबानी आज एक बेहतरीन मां, सास और दादी हैं लेकिन धीरूभाई तो कोकिलाबेन की बहू के रूप में भी नीता जी ने बखूबी अपना परिवार धर्म निभाया है। परफेक्ट बहू नहीं नीता जी उनके लिए बेटी जैसी ही हैं, जिन्होने पूरे परिवार को बहुत अच्छे तरीके से संजोह कर रखा है। आपको भी अपने ससुराल वालों के साथ ऐसा ही रिश्ता बनाना चाहिए।

समाज के लिए काम

अपना घर संभालने के साथ साथ नीता जी समाज के लिए काम करने में भी कभी पीछे नहीं हटती हैं। आपको भी उनसे जरूर ही दूसरों के लिए कुछ अच्छा करना ही चाहिए।

फिटनेस पर काम

दूसरों का इतना ख्याल रखने वाली नीता अंबानी अपनी सेहत के साथ भी समझौता नहीं करती हैं। 60 साल की उम्र में भी नीता अंबानी जमकर एक्सरसाइज करती हैं और फिजिकल व मेंटल फिटनेस पर काम करती हैं।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article