Parenting Tips For Fathers : माता-पिता और बच्चों से मिलकर एक परिवार बनता है। परिवार में जितना अहम रोल मां निभाती है, उतना ही महत्व एक पिता का भी होता है। एक पिता सिर्फ परिवार का सहारा नहीं होता बल्कि वह बेटे की सोच, संस्कार और चरित्र की पहली पाठशाला भी होता है। भारतीय समाज में आमतौर पर बेटा अपने पिता को ही देखकर यह समझता है कि क्या सही है और क्या गलत? अगर पिता का व्यवहार सच्चाई, जिम्मेदारी और संवेदनशीलता से भरा है, तो वही गुण बेटे के व्यक्तित्व में भी दिखाई देते हैं। वहीं किसी इंसान के व्यक्तित्व का निर्माण बचपन से ही शुरु हो जाता है। इसलिए बेटे के व्यक्तित्व निर्माण में पिता की भूमिका काफी बढ़ जाती है। यदि आप अपने बेटे को सफल और ईमानदार इंसान बनाना चाहते हैं, तो आपको उसे ये 4 बातें बचपन से ही सिखा देनी चाहिए।
आत्मविश्वास से भरे रहें
एक पिता को अपने बेटे को सबसे जरूरी कुछ सिखाना हो तो वह है आत्मविश्वास। आपको सिखाना चाहिए कि जब भी वह किसी से मिले तो हमेशा पूरे आत्मविश्वास के साथ उसकी आंखों में आंखें डालकर बात करें। इससे तुम्हारी पर्सनैलिटी भी निखर कर आती है।

आत्मविश्वास से भरपूर
सच बोलने की हिम्मत
ईमानदारी की शुरुआत सच से होती है। पिता को बेटे को यह सिखाना चाहिए कि सच बोलना हमेशा आसान नहीं होता, लेकिन यही रास्ता सही होता है। इसलिए जब बच्चा गलती करे लेकिन सच बोले, तो उसे डांटने के बजाय उसकी ईमानदारी की सराहना करें।
सम्मान का महत्व बताएं
ईमानदारी केवल धन के लेनदेन तक सीमित नहीं है, यह आपके व्यवहार में भी झलकना चाहिए। जी हां आप अपने बेटे को यह जरूर समझाएं कि इंसान बड़ा हो या छोटा हर इंसान सम्मान का हकदार होता है। इस सम्मान के व्यवहार की शुरुआत आप अपने घर में काम करने वाले लोगों से कर सकते हैं।

गुस्से पर रखें कंट्रोल
गुस्से पर रखें कंट्रोल
अपने लाडले को यह जरूर समझाएं कि कंडीशन चाहे कैसी भी हो आपको गुस्से पर कंट्रोल रखना चाहिए। किसी से बात करने पर आत्मविश्वास भरपूर हो लेकिन गुस्सा नहीं दिखना चाहिए। इसलिए हमें बच्चों को बचपन से ही ये सब सिखाना चाहिए कि वह अपने गुस्से पर कंट्रोल कर सके।
