लाइफस्टाइल

Quote Of The Day: सारथी बनकर श्री कृष्ण पार लगाएंगे आपकी नाव, बस जिंदगी के हर मोड़ पर याद कर लें ये बात

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated Dec 15, 2025, 07:50 AM IST

आज का सुविचार 15 दिसंबर 2025 (Good thought for the day): भगवान श्री कृष्ण, अपने भक्तों का जिंदगी के हर मोड़ पर साथ देते हैं। ऐसे में अगर आपको भी जीवन में कहीं कभी उलझन महसुस हो, तो श्री कृष्ण का स्मरण मात्र मदद कर सकता है। वहीं श्रीमद्भगवद्गीता का एक प्रसिद्ध उद्धरण है, आपका जीवन बदल सकता है।

Quote of the day by krishna

Quote of the day by krishna

दिन की शुरुआत किसी सकारात्मक भाव के साथ हो, तो पूरा दिन बहुत ही अच्छा जाता है। ऐसे में आपका आज का दिन भगवान श्री कृष्ण के उपदेश के साथ शुरु हो इससे बेहतर क्या है। जीवन में कहीं भी कभी भी कोई उलझन महसुस हो, तो भगवान श्रीकृष्ण जरूर ही आपके सारथी बनेंगे। भगवान श्रीकृष्ण द्वारा दिए गए उपदेश अगर आप अपने जीवन में उतार लेंगे तो बेशक ही आपकी जिंदगी बेहतर बन सकती है। श्री कृष्ण के उपदेश में जीवन जीने, धर्म का अनुसरण करने और कर्म के महत्व को समझाते हैं। गया है। इन उपदेशों के जरिए आप भी कठिन परिस्थितियों को मात देकर विजय प्राप्त कर सकते हैं। आज के सुविचार में आइए समझते हैं कृष्ण के उपदेश को:

'जो हुआ अच्छा हुआ, जो हो रहा है अच्छा हो रहा है, जो होगा वह भी अच्छा ही होगा'

यह कथन हमें जीवन के प्रति एक शांत और विश्वासपूर्ण नजरिया सिखाता है। इसका सीधा मतलब है कि जो बीत गया, वह हमारे भले के लिए ही बीता है। अक्सर हम अतीत की गलतियों या बुरे अनुभवों को लेकर पछताते हैं, पर कृष्ण कहते हैं कि वे सब हमारी सीख और विकास के लिए जरूरी थे।

फिर, जो वर्तमान में चल रहा है, चाहे वह कितनी भी मुश्किल स्थिति क्यों न हो, वह भी हमारे लिए अच्छा ही हो रहा है। यह हमें धैर्य और वर्तमान में जीने की सीख देता है।

वहीं भविष्य में जो होगा, वह भी हमारी भलाई के लिए ही होगा। इसलिए डरने या चिंता करने की जरूरत नहीं है। ब्रह्मांड ने हमारे लिए सब कुछ पहले से ही निर्धारित कर रखा है। हमें केवल हर चीज को सकारात्मकता के साथ स्वीकार करना है और विश्वास करना है।

Life Changing Quotes By Krishna

1. जब मन बहुत विचलित हो, तब आत्मा की आवाज सुनो

2. अहंकार से मुक्ति पाकर व्यक्ति अपने वास्तविक स्वरूप को पहचान सकता है।

3. क्रोध से भ्रम उत्पन्न होता है और भ्रम से बुद्धि का नाश होता है।

4. सफलता और असफलता, लाभ और हानि, सुख और दुख में समान रहना चाहिए।

5. जो अपने जीवन को समर्पण और भक्ति से जीता है, वह परमात्मा को प्राप्त करता है।

6. तुम्हारे पास जो कुछ भी है, वह तुम्हारे कर्मों का फल है।

7. सत्य के मार्ग पर चलने वाला कभी हारता नहीं।

8. ज्ञानी व्यक्ति ज्ञान और कर्म दोनों को समान मानता है। ज्ञान और कर्म के संतुलन से ही जीवन सफल होता है।

9. सभी इच्छाओं को त्याग देता है और 'मैं' तथा 'मेरा' की भावना से मुक्त हो जाता है, वही शांति प्राप्त करता है।

10. स्वयं पर विजय प्राप्त करना, सबसे बड़ी विजय है।

नए साल 2026 की ढेरों शुभकामनाएं। हमारे साथ देखें नए साल के खास बधाई संदेश, नए साल के संस्कृत शुभेच्छा संदेश, घर के बड़ों को हैपी न्यू ईयर कैसे कहें, न्यू ईयर विशेज फॉर हस्बैंड, वाइफ, बॉस, लव, नए साल के मोटिवेशनल बधाई संदेश, नए साल की देशभक्ति भरी विशेज। पढ़ें हैपी न्यू ईयर का जवाब कैसे दें। साथ ही देखें आज का राशिफल

अवनी बागरोला
अवनी बागरोला author

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक... और देखें

End of Article