Salwar Border Design (सलवार बॉर्डर डिजाइन): साड़ी के बाद सबसे पसंद किया जाने वाला इंडियन आउटफिट अगर कोई है, तो वो बेशक ही सूट सलवार है। फैशन की दुनिया में सलवार सूट हमेशा से महिलाओं के दिल के करीब रहा है। सलवार कुर्ती वाला आउटफिट न केवल दिखने में बहुत प्यारा लगता है, बल्कि ये बहुत ही ज्यादा कम्फर्टेबल भी होता है। वहीं अगर आप ट्रेडिशनल इंडियन सलवार कुर्ती की फैन है, जो आपको पता ही होगा कि इनकी डिटेल्स मैटर करती हैं। सलवार की खूबसूरती उसके बॉर्डर डिज़ाइन पर भी निर्भर करती है। अगर आप अपने सलवार सूट को स्टाइलिश बनाना चाहती हैं, तो इन 5 ट्रेंडी बॉर्डर डिज़ाइन्स को जरूर ट्राई करें।
Types Of Salwar Border Design
जरदोजी एम्ब्रॉयडरी बॉर्डर
जरदोजी कढ़ाई का इस्तेमाल ट्रेडिशनल और शाही लुक देता है। सोने-चांदी के धागों से बने फूल-पत्तियों के डिज़ाइन सलवार को रॉयल लुक देते हैं। यह बॉर्डर खासतौर से शादी-ब्याह या फंक्शन के लिए परफेक्ट है। वहीं आप सिंपल स्टाइल में जरदोजी कटवर्क ब़ॉर्डर वाली सलवार ऑफिस में भी पहन सकती हैं।
मिरर वर्क बॉर्डर
मिरर वर्क यानी शीशे की कढ़ाई वाला बॉर्डर सलवार को चमकदार और बहुत ही आकर्षक बनाता है। यह डिज़ाइन गुजराती और राजस्थानी पहनावे में खूब देखने को मिलता है। रंग-बिरंगे धागों के साथ मिरर वर्क बॉर्डर इंडो-वेस्टर्न लुक के लिए बेस्ट है। ऐसे लुक्स गर्ल्स जरूर ट्राई करें, खासतौर से मल्टीकलर या मोनोक्रोम लुक में।
लेस बॉर्डर
लेस बॉर्डर सलवार को सॉफ्ट और एलिगेंट लुक देता है। यह डिज़ाइन हल्के रंग के सूट के साथ खूब जचता है। चाहे वह नेट लेस हो या फीता लेस, यह बॉर्डर डिज़ाइन फॉर्मल और कैजुअल दोनों तरह के सलवार सूट्स के लिए बेहतरीन विकल्प है। गर्मियों में ऐसे वाली सलवार का लुक बहुत ही अच्छा आएगा। लेस के साथ आप बटन वर्क भी ट्राई कर सकती हैं।
पैच वर्क बॉर्डर
पैच वर्क यानी टुकड़ों वाली कढ़ाई एक अनोखा और क्रिएटिव बॉर्डर डिज़ाइन है। इसमें अलग-अलग रंगों और डिज़ाइन के कपड़ों के टुकड़ों को जोड़कर बहुत ही यूनिक लुक वाला बॉर्डर बनाया जाता है। ये डिज़ाइन इन दिनों यंग गर्ल्स के बीच में काफी ज्यादा पॉपुलर है।
फ्रिंज बॉर्डर
फ्रिंज या झालर वाला बॉर्डर सलवार को मॉडर्न और ट्रेंडी लुक देता है। ये बॉर्डर खासकर जीन्स सलवार या इंडो-वेस्टर्न स्टाइल के सूट के साथ अच्छा लगता है।
जरूर ही आपको ये लेटेस्ट और ट्रेंडी सलवार बॉर्डर डिजाइन्स अपने अगले लुक के लिए ट्राई करने ही चाहिए।
