नई पीढ़ी की बहुएं भारी-भरकम मंगलसूत्र की जगह हल्के, स्टाइलिश और कम्फर्टेबल डिजाइन चुन रही हैं। यही वजह है कि कलाई में पहने जाने वाले मंगलसूत्र आज फैशन की दुनिया में खास जगह बना चुके हैं। गोल्ड, डायमंड और ब्लैक बीड्स के खूबसूरत मेल से बने ये डिजाइन ट्रेडिशनल और मॉडर्न दोनों लुक को एक साथ पेश करते हैं।
हैंड मंगलसूत्र दिखने में ब्रेसलेट जैसा होता है, लेकिन इसमें मंगलसूत्र की पहचान माने जाने वाले काले मोती और गोल्ड एलिमेंट्स शामिल रहते हैं। कुछ डिजाइन में डायमंड, कुंदन या मिनिमल चार्म्स भी जोड़े जाते हैं, जो इसे और आकर्षक बनाते हैं। खासतौर से ऑफिस जाने वाली महिलाओं के लिए तो हैंड मंगलसूत्र बहुत ही अच्छा ऑप्शन है। अगर आप भी इस तरह के मंगलसूत्र बनवाना चाहती हैं, तो ये डिजाइन्स देख सकती हैं।

Radhika Merchant Hand Mangalsutra
अंबानी बहू राधिका मर्चेंट तक कई ओकेजन्स पर हाथ में मंगलसूत्र फ्लॉन्ट करती नजर आई हैं। इस तरह के हैंड मंगलसूत्र के डिजाइन मार्केट में इन दिनों काफी ट्रेंडी हैं। ट्रेडिशनल लुक के साथ साथ कई तरह की मॉडर्न डिजाइन्स भी कस्टमाइज करके बनवाई जा सकती है।
अगर आप हैंड मंगलसूत्र ब्रेसलेट के एकदम ही नए और यूनीक डिजाइन तलाश रही हैं। तो आपके ये वाली सारी ही हैंड मंगलसूत्र ब्रेसलेट डिजाइन बेस्ट हो सकती हैं। ट्रेडिशनल ब्लैक बीड्स के साथ गोल्ड और डायमंड का काम आपके हाथ की शान बढ़ा देगा।

Infinity Hand Mangalsutra Bracelet
इस तरह के इन्फिनिटी चार्म वाले हैंड मंगलसूत्र का तो सबसे ज्यादा ट्रेंड है। आप ऐसे वाले मंगलसूत्र सिंगल या मल्टीलेयर वाली चेन में बनवा सकती हैं। लटकन वाले चार्म्स का भी काफी ट्रेंड चल रहा है।

Hand Mangalsutra Design
मोती लटकन और कुंदन स्टाइल में भी हैंड मंगलसूत्र बनवाने का ट्रेंड चल रहा है। सिंपल और क्लासी लुक पसंद करने वाली महिलाएं पतली गोल्ड चेन वाले हैंड मंगलसूत्र चुन रही हैं। इनका मिनिमल डिजाइन हर उम्र की महिलाओं पर अच्छा लगता है।
यह भी पढ़ें - टमाटर सूप में ब्रेड क्यों डालते हैं
कुछ हैंड मंगलसूत्रों में हार्ट, फ्लोरल, इनफिनिटी, नाम वाले या ओम जैसे चार्म्स भी लगाए जा रहे हैं। इससे ज्वेलरी को पर्सनल टच मिलता है और वह ज्यादा स्टाइलिश दिखाई देती है। इस तरह की ट्रेंडी डिजाइन वाले हैंड मंगलसूत्र साड़ी, सूट, इंडो-वेस्टर्न और यहां तक कि जींस-टॉप के साथ भी आसानी से पहने जा सकते हैं। जरूर ही आप भी इन्हें ट्राय करें।
