लाइफस्टाइल

टमाटर सूप में ब्रेड क्यों डालते हैं, सूप में टोस्ट को क्या कहते हैं, क्या आपको पता है

टमाटर सूप के साथ परोसी जाने वाली ब्रेड सिर्फ स्वाद बढ़ाने के लिए नहीं होती। जानिए टमाटर सूप में ब्रेड क्यों डालते हैं, सूप में डाली जाने वाली ब्रेड को क्या कहते हैं और इसे घर पर कैसे बनाएं।

Image

Tamatar soup me bread kyu dalte hai

मौसम चाहे कोई भी हो, गरमा-गरम टमाटर सूप का एक कटोरा तुरंत ही तन और मन को सुकून दे देता है। लेकिन क्या आपने कभी ध्यान दिया है कि रेस्तरां और होटलों में टमाटर सूप के साथ अक्सर छोटे-छोटे टोस्टेड ब्रेड के टुकड़े परोसे जाते हैं? कई लोग इन्हें सिर्फ डेकोरेशन समझते हैं, हालांकि सिर्फ ऐसा नहीं है। क्या आपने कभी सोचा है कि, आखिर टमाटर सूप में ब्रेड क्यों डालते हैं।

टमाटर सूप का हल्का खट्टा और क्रीमी स्वाद जब कुरकुरी ब्रेड के साथ मिलता है। तो सूप का स्वाद और टेक्सचर और भी ज्यादा बेहतर हो जाता है। यही वजह है कि दुनिया भर में सूप के साथ ब्रेड परोसने की परंपरा काफी पुरानी है। आइए जानते हैं कि सूप में डाली जाने वाली ब्रेड को क्या कहा जाता है और इसके कौन-कौन से प्रकार होते हैं।

सूप में डाली जाने वाली ब्रेड को क्या कहते हैं?

सूप में डाले जाने वाले छोटे कुरकुरे ब्रेड क्यूब्स को क्राउटॉन्स (Croutons) कहा जाता है। इन्हें ब्रेड को छोटे टुकड़ों में काटकर मक्खन या ऑलिव ऑयल में टोस्ट करके बनाया जाता है। क्राउटॉन्स सूप को एक अलग क्रंच और स्वाद देते हैं। ज्यादातर ये टमाटर सूप में ही डाले जाते हैं।

टमाटर सूप में ब्रेड क्यों डालते हैं

ब्रेड सूप के पतले टेक्सचर को संतुलित करती है। जब क्राउटॉन्स सूप में हल्के नरम होते हैं, तो हर चम्मच में अलग रिच स्वाद आता है। यही कारण है कि टमाटर सूप के साथ इन्हें खास पसंद किया जाता है।
Tomato Soup

Tomato Soup

टमाटर सूप के साथ कौन-कौन सी ब्रेड खाई जाती है?

सूप के साथ केवल एक तरह की ब्रेड नहीं परोसी जाती। गार्लिक ब्रेड, बटर टोस्ट, मल्टीग्रेन ब्रेड, बैगेट स्लाइस, चीज टोस्ट और क्लासिक क्राउटॉन्स सबसे पसंदीदा ऑप्शन होता है। कई जगह हर्ब्स वाली टोस्टेड ब्रेड भी सर्व की जाती है।

घर पर क्राउटॉन्स कैसे बनाएं?

इसके लिए 3-4 ब्रेड स्लाइस लें और उन्हें छोटे चौकोर टुकड़ों में काट लें। अब एक पैन में थोड़ा मक्खन या ऑलिव ऑयल गर्म करें। ब्रेड के टुकड़ों को धीमी आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंक लें। चाहें तो ऊपर से थोड़ा काली मिर्च, ओरेगैनो या चिली फ्लेक्स भी डाल सकते हैं। टमाटर सूप तैयार होने के बाद ऊपर से ताजे क्राउटॉन्स डाल दें। हालांकि इन्हें सर्व करने से ठीक पहले डालें, ताकि इनकी कुरकुराहट बनी रहे। अगली बार जब आप घर पर सूप बनाएं, तो उसके साथ क्राउटॉन्स जरूर ट्राई करें।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article