अगर आप अपने घर को नया लुक देना चाहते हैं या फिर क्यूट क्रॉकरी, रंग-बिरंगे प्लांटर्स और खूबसूरत होम डेकोर खरीदने का मन बना रहे हैं। तो दिल्ली का हौज रानी मार्केट आपकी अगली शॉपिंग डेस्टिनेशन हो सकता है। मालवीय नगर के पास स्थित यह मार्केट पिछले कुछ सालों में होम डेकोर लवर्स के बीच काफी लोकप्रिय हुआ है। यहां आपको ऐसी कई चीजें मिल जाएंगी जो बड़े-बड़े स्टोर्स में काफी महंगी मिलती हैं। इस मार्केट की सबसे खास बात यह है कि यहां ट्रेडिशनल और मॉडर्न दोनों तरह के होम डेकोर आइटम मिलते हैं। चाहे आप अपने लिविंग रूम को सजाना चाहते हों या बालकनी को नया लुक देना चाहते हों, यहां हर कोने के लिए कुछ न कुछ जरूर मिल जाएगा।
यह भी पढ़ें - टमाटर सूप में ब्रेड क्यों डालते हैं
क्या खास है हौज रानी मार्केट में?
हौज रानी मार्केट को छोटे-छोटे होम डेकोर स्टोर्स और वेयरहाउस का हब माना जाता है। यहां आपको हैंडपेंटेड क्रॉकरी, डिजाइनर प्लेट्स, मग्स, सर्विंग बाउल्स और कई तरह के किचन एक्सेसरीज देखने को मिलेंगे। कई दुकानों में एक्सपोर्ट क्वालिटी का सामान भी मिलता है।
होम डेकोर लवर्स के लिए स्वर्ग
अगर आपको घर सजाने का शौक है तो यहां मिलने वाले मिरर फ्रेम, वॉल आर्ट, कैंडल स्टैंड, विंटेज लैंप, सजावटी ट्रे और आर्टिफिशियल प्लांट्स जरूर पसंद आएंगे। कई दुकानों पर लकड़ी और मेटल से बने यूनिक पीस भी मिलते हैं।
क्या खरीदना चाहिए?
हौज रानी मार्केट से सिरेमिक क्रॉकरी, रंगीन कॉफी मग, फ्लावर वास, प्लांटर्स, बास्केट, फोटो फ्रेम और सेंटर टेबल डेकोर आइटम खरीदना सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। यहां छोटे बजट में भी अच्छी शॉपिंग हो सकती है।
कैसे पहुंचें?
हौज रानी मार्केट दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में स्थित है। यहां पहुंचने का सबसे आसान तरीका दिल्ली मेट्रो है। येलो लाइन पर स्थित मालवीय नगर मेट्रो स्टेशन से मार्केट कुछ ही मिनट की दूरी पर है। स्टेशन से ऑटो या ई-रिक्शा आसानी से मिल जाते हैं।
यह भी पढ़ें - मॉडर्न पेरेंट्स के लिए अभिषेक बच्चन की पेरेंटिंग टिप
अगर आप बंजारा मार्केट की भीड़ से हटकर कोई नई जगह एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो ये मार्केट जरूर जाएं। यहां होम डेकोर, खूबसूरत क्रॉकरी और बजट फ्रेंडली कीमतों का ऐसा कॉम्बिनेशन मिलता है जो शॉपिंग के अनुभव को और मजेदार बना देता है। हौज रानी मार्केट हफ्ते के सातों दिन सुबह 11:00 बजे से रात 08:00 या 09:00 बजे तक खुला रहता है, जरूर विजिट करें।
