लाइफस्टाइल

Blouse Back Design Photo: छप्पर फाड़ डिमांड में है ऐसी बैक वाले ब्लाउज, पीठ का ऐसा डिजाइन देख सब होंगे फ्लैट

Blouse Back Design Photo (ब्लाउज बैक डिजाइन फोटो): ट्रेंडी ब्लाउज बैक डिज़ाइन्स की मदद से आप इस गर्मी अपने स्टाइल स्टेटमेंट को बढ़ा सकती हैं। चाहे वह कैज़ुअल लुक हो या पार्टी वियर, यह डिज़ाइन्स आपके फैशन को एक नया डायमेंशन देंगे। देखें लेटेस्ट ट्रेंडी ब्लाउज बैक डिजाइन फोटो, ब्लाउज कैसा सिलवाएं।

Image

Blouse Back Design Photo

Blouse Back Design Photo (ब्लाउज बैक डिजाइन फोटो): गर्मियों का मौसम आते ही फैशन प्रेमी महिलाएं हल्के और स्टाइलिश कपड़ों की तलाश करने लगती हैं। साड़ी या लहंगा पहनते समय ब्लाउज का डिज़ाइन आपकी पर्सनैलिटी को निखारने में बहुत ही अहम भूमिका निभाता है। ऐसे में यहां देखें कि, आखिर इस सीज़न में बैक डिज़ाइन वाले कौन से ब्लाउज खासे ट्रेंड में हैं। जिनके जैसे ब्लाउज सिलवाकर आप भी इस गर्मी में अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकते हैं। यहां देखें गर्मियों के लिए 5 बेस्ट ब्लाउज बैक डिज़ाइन्स फोटो, जो आपको लेटेस्ट, ट्रेंडी लुक देंगे।

Latest Trending Blouse Back Design Photo

क्रिस-क्रॉस बैक डिज़ाइन

लेटेस्ट और स्टाइलिश लुक के लिए क्रिस क्रॉस बैक बेस्ट हो सकती है। ये डिज़ाइन सादगी और एलिगेंस का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है। इसमें पीछे की ओर फैब्रिक की पट्टियाँ क्रॉस की शेप में बनी होती हैं, जो आपकी बैक को आकर्षक बनाती हैं। हल्के कपड़े जैसे कॉटन, जॉर्जेट या क्रेप में यह डिज़ाइन परफेक्ट लुक देता है। गर्मियों में तो ये डिजाइन सबसे अच्छी और हवादार रहेगी।

डीप बैक कट विद लेस

अगर आप बोल्ड और ग्लैमरस लुक पसंद करती हैं, तो डीप बैक कट वाला ब्लाउज आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इसमें पीछे की ओर V या U शेप में कट होता है, जिसे लेस या नेट फैब्रिक से डेकोरेट किया जाता है। आप इसमें पीछे की तरफ स्वीटहार्ट स्टाइल कट भी दे सकते हैं। यह डिज़ाइन विशेष रूप से पार्टियों या शादियों में खूबसूरत नज़र आता है।

बटरफ्लाई बैक डिज़ाइन

ये रोमांटिक और फेमिनिन लुक के लिए परफेक्ट ब्लाउज डिजाइन है। बटरफ्लाई शेप में बना यह बैक डिज़ाइन किसी भी साड़ी या लहंगे के साथ स्टाइलिश लगता है। इसे हल्के रंगों और एम्ब्रॉयडरी के साथ डिज़ाइन किया जाता है, जो गर्मियों में खासा पॉपुलर लुक देता है।

हॉल्टर नेक बैक

हॉल्टर नेक ब्लाउज बैक डिज़ाइन मॉडर्न और क्लासी दोनों लुक देता है। इसमें गर्दन के पीछे से एक बैंड या स्ट्रैप होता है, जो इसे यूनिक बनाता है। ये डिज़ाइन छोटी चोली वाले ब्लाउज के साथ भी अच्छा लगता है और गर्मियों में कंफर्टेबल भी रहता है। हॉल्टर नेक वाले ब्लाउज सबसे ज्यादा ट्रेंड में रहते हैं, खासतौर से यंग गर्ल्स ये वाले ब्लाउज खूब पसंद करती हैं।

शेल्फ बैक डिज़ाइन

इस डिज़ाइन में ब्लाउज का बैक हिस्सा शेल्फ की तरह कटा होता है, जो इसे स्टाइलिश और अट्रैक्टिव बनाता है। यह डिज़ाइन ज्यादातर जॉर्जेट या सिल्क के ब्लाउज में देखने को मिलता है, जो इस समर सीजन के हिसाब से सबसे अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

ये वाले लेटेस्ट ट्रेंडी ब्लाउज डिजाइन्स में से आपको जरूर ही अपनी पसंद वाला ब्लाउज डिजाइन सिलवा लेना चाहिए। ऐसे वाले ब्लाउज अगर आप मल्टी कलर या सॉलिड कलर कॉम्बिनेशन के साथ स्टिच करवाएंगे, तो हर साड़ी या लहंगे के साथ कमाल का लुक आएगा।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article