देश

'मोदी का बाप भी...', पटना में भड़के मल्लिकार्जुन खरगे की अभद्र टिप्पणी, नीतीश कुमार को भी सुनाई खरी-खोटी

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में रविवार को जमकर हंगामा हुआ। बताया जा रहा है कि जब कार्यक्रम में मौजूद एक व्यक्ति ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहीं नहीं जाएंगे।

Image

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (फोटो साभार: @INCIndia)

Photo : Twitter

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में रविवार को जमकर हंगामा हुआ। बताया जा रहा है कि जब कार्यक्रम में मौजूद एक व्यक्ति ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहीं नहीं जाएंगे। तो इसको लेकर मल्लिकार्जुन खरगे भड़क गए और उन्होंने आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ''मोदी का बाप भी जाएगा।''

मल्लिकार्जुन खरगे ने पटना में बिहार के पहले मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह, जिन्हें 'श्री बाबू' के नाम से भी जाना जाता है, की 139वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान, उन्होंने पीएम मोदी, भाजपा, आरएसएस और नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ''उन्हें इस बात का दुख है कि नीतीश कुमार जैसे समाजवादी नेता ने उन लोगों के साथ हाथ मिला लिया, जो आरएसएस की विचारधारा में विश्वास रखते हैं।''

SIR प्रक्रिया पर रोक की मांग

खरगे ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शनों को ''आजादी की दूसरी लड़ाई'' करार देते हुए इस प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। उन्होंने भविष्य में सभी चुनाव मतपत्रों के जरिए कराने और पिछले दो वर्षों में हुए सभी विधानसभा चुनावों को रद्द करने की भी मांग की। खरगे ने आरोप लगाया कि आरएसएस और भाजपा की विचारधारा देश में विभाजन को और गहरा कर रही है। उन्होंने दावा किया, ''जब तक आरएसएस की विचारधारा खत्म नहीं होगी, तब तक देश में शांति नहीं होगी।''

खरगे ने की बड़ी अपील

खरगे ने मतदाता सूचियों में कथित हेरफेर और विपक्षी समर्थकों के नाम हटाए जाने का आरोप लगाते हुए चुनावी प्रक्रिया और निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, ''पश्चिम बंगाल, हरियाणा, बिहार और महाराष्ट्र में 'वोट चोरी' के जरिए बनाई गई सरकारों को हटाया जाना चाहिए।'' उन्होंने लोगों से अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर उतरने, संघर्ष करने और संविधान की रक्षा करने की अपील की।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article