Kurti Neckline Design (कुर्ती नेकलाइन डिजाइन): फैशन की दुनिया में कुर्ती हमेशा से स्टाइल और कम्फर्ट का दूसरा नाम रही है। और अगर आप भी उन लोगों में हैं, जिन्हें अक्सर नए नए फैशन ट्रेंड्स फॉलों करना अच्छा लगता है। तो फैशन और स्टाइल लवर्स के लिए ये वाली लेटेस्ट कुर्ती नेकलाइन डिजाइन्स ट्राई करना बनता ही है। कुर्ती का लुक बेशक ही सिंपल और सुंदर नेक की डिजाइन और खिला खिला आता है। अच्छी नेकलाइन लुक को और भी खास बना सकते हैं। चाहे आप कैजुअल वियर पसंद करती हों या ट्रेंडी स्टेटमेंट लुक, यहां हैं 5 बेस्ट कुर्ती नेकलाइन डिज़ाइन जिन्हें आपको जरूर ट्राई करना चाहिए।
Top 5 Trending Kurti Neckline Designs
राउंड नेक कुर्ती विद की होल
सबसे क्लासिक और टाइमलेस डिज़ाइन, राउंड नेक होता है। जो हर उम्र और बॉडी टाइप के लिए परफेक्ट है। यह सिंपल होने के साथ-साथ एलिगेंट भी लगता है और इसे आप किसी भी अवसर पर पहन सकती हैं। इसे हैवी वर्क या मिनिमल ज्वेलरी के साथ स्टाइल करें। इसी सिंपल राउंड नेक की कुर्ती के साथ इन दिनों की होल वाला डिजाइनर लुक बहुत ही ज्यादा ट्रेंडिंग हैं।
वी नेक कुर्ती
अगर आप अपने लुक में थोड़ा ग्लैमर और स्टाइल एड करना चाहती हैं, तो V-नेक कुर्तियां आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। यह नेकलाइन चेहरे की शेप को बैलेंस करती है और लॉन्ग लुक देती है। वी नेकलाइन में भी आप स्लीव्स के साथ कुछ और स्टाइलिश एलिमेंट जोड़ सकते हैं। इस पैटर्न में सॉलिड कलर्स या प्रिंटेड फैब्रिक में ट्राई कर सकती हैं।
चाइनीज कॉलर नेक कुर्ती
इस सीजन चाइनिज कॉलर वाली कुर्तियां काफी ट्रेंड में हैं। ये न्यू लुक हाई नेक डिज़ाइन स्टाइलिश और यूनिक लुक देता है। इसे आप ट्रेंडी बेल बॉटम पैंट्स, पलाज़ो या स्कर्ट के साथ पेयर कर सकती हैं। ये डिज़ाइन खासतौर पर फॉर्मल और इंडो-वेस्टर्न लुक के लिए बेस्ट है।
बोट नेक या स्क्वेयर नेक कुर्ती
एक और एलिगेंट और सोफिस्टिकेटेड ऑप्शन है बोट नेक, जो कंधों को खूबसूरती से फ्रेम करता है। यह डिज़ाइन क्लासिक और मॉडर्न दोनों तरह के लुक के लिए उपयुक्त है। इसे सॉलिड कलर या एम्ब्रॉयडरी वाली कुर्ती में चुनकर स्टाइलिश अंदाज़ दिया जा सकता है। बोट के साथ साथ इन दिनों स्क्वेयर नेक की कुर्तियों की भी बहुत ही ज्यादा डिमांड है।
ओवल कट नेक कुर्ती
अगर आप एक बोल्ड और ट्रेंडी लुक चाहती हैं, तो ओवल कट वाली कुर्ती आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकती हैं। ये डिज़ाइन यूनिक और फैशनेबल लुक देता है, जो आपके ओवरऑल स्टाइल को स्टैंड आउट करवाता है।
इसी के साथ साथ स्वीटहार्ट नेक और हॉल्टर नेक की कुर्तियों की बहुत डिमांड रहती है। तो ये दिखने में भी बहुत ही ज्यादा स्टाइलिश और एलिगेंट लगते हैं। हालांकि आप अपने लिए सबसे बेस्ट नेकलाइन वाली कुर्तियां अपने बॉडी टाइप के हिसाब से ही चुने। तो इस सीजन इन डिज़ाइन्स को ट्राई करें और अपने फैशन स्टेटमेंट को बुलंद करें।
