लाइफस्टाइल

Korean Glass Skin Beauty Tips: कांच सी चमकती है कोरियन गर्ल्स की स्किन, ऐसा होता है स्किनकेयर तो लाइफस्टाइल रूटीन

Korean Glass Skin Beauty Tips (कोरियन ग्लास स्किन ब्यूटी टिप्स): कोरियन गर्ल्स के चेहरे का ग्लो बहुत ही गजब होता है। इंटरनेट पर कोरियन ग्लास स्किन काफी वायरल रही है। ऐसे में अगर आप भी ऐसी त्वचा पाना चाहते हैं, तो यहां देखें कोरियन स्किनकेयर, ब्यूटी टिप्स और लाइफस्टाइल रूटीन।

Image

Korean glass skin beauty tips skincare and lifestyle routine

Korean Glass Skin Beauty Tips (कोरियन ग्लास स्किन ब्यूटी टिप्स): कोरियाई लोगों की खूबसूरत और दमकती त्वचा के पीछे उनकी मेहनत और हेल्दी आदतें छुपी होती हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर ही कोरियन गर्ल्स की कांच सी चमकती त्वचा की चर्चा होती है। कोरियन गर्ल्स जैसी बेदाग ग्लास स्किन के लिए बहुत ही सिंपल और शानदार स्किनकेयर रूटीन होता है। तो अगर आप भी अपनी स्किन को ग्लोइंग और हेल्दी बनाना चाहती हैं, तो यहां 7 कोरियन स्किनकेयर और लाइफस्टाइल टिप्स दिए गए हैं जिन्हें नियम अनुसार फॉलों कर आप भी दमकती त्वचा पा सकेंगी।

How To Get Korean Glass Skin Know Skincare Routine

डबल क्लींजिंग (Double Cleansing)

कोरियाई स्किनकेयर रूटीन की सबसे महत्वपूर्ण स्टेप है डबल क्लींजिंग। इसमें पहले ऑयल-बेस्ड क्लींजर से मेकअप और सनस्क्रीन हटाई जाती है, फिर वॉटर-बेस्ड क्लींजर से गंदगी और प्रदूषण साफ किया जाता है। इससे त्वचा पूरी तरह साफ हो जाती है, अगर आप भी कोरियाई स्किन चाहते हैं, तो ये वाला स्टेप मेन हो सकता है।

हाइड्रेशन पर ध्यान देना (Hydration)

कोरियाई लोग अपनी त्वचा को हमेशा हाइड्रेटेड रखते हैं। वे टोनर, एसेंस और सीरम का इस्तेमाल करते हैं ताकि त्वचा में नमी बनी रहे। अगर आपकी स्किन हाइड्रेटेड रहेगी, तो झुर्रियां और ड्राइनेस दूर रहेंगी। हर किसी को ही हेल्दी स्किन के लिए अपने हाइड्रेशन का पूरा ख्याल रखना चाहिए, खासतौर से गर्मी वाले मौसम में बॉडी जरूर ही हाइड्रेटेड रखें।

सन प्रोटेक्शन है जरूरी (Sun Protection)

कोरिया में लोग सनस्क्रीन लगाना कभी नहीं भूलते। यूवी किरणों से बचाव के लिए हर दिन ब्रॉड-स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन (SPF 50+) लगाएं, चाहे धूप हो या बादल। घर के अंदर भी आपको सनस्क्रीन लगाना चाहिए, इससे स्किन हमेशा ही चमकेंगी और झुर्रियां नहीं आएंगी।

डाइट में फर्मेंटेड फूड्स शामिल करें (Fermented Foods In Diet)

कोरियाई डाइट में किमची, मिसो सूप और अन्य फर्मेंटेड फूड्स शामिल होते हैं, जो पाचन के लिए अच्छे होते हैं और स्किन हेल्थ को बेहतर बनाते हैं। प्रोबायोटिक्स से भरपूर ये खाद्य पदार्थ त्वचा की चमक बढ़ाने में मदद करते हैं। जरूर ही आपको भी अच्छी स्किन के लिए अपनी डाइट में ऐसा खाना शामिल करना चाहिए।

लेयरिंग तकनीक (Layering Technique)

कोरियाई लोग स्किनकेयर प्रोडक्ट्स को पतली-पतली परतों में लगाते हैं। पहले हल्के प्रोडक्ट्स (टोनर/एसेंस) और फिर भारी प्रोडक्ट्स (मॉइस्चराइजर/सीरम) लगाए जाते हैं। ताकि त्वचा सभी पोषक तत्वों को अच्छी तरह अब्सॉर्ब कर सके।

सेल्फ-केयर और रिलैक्सेशन (Self Care)

कोरियाई संस्कृति में सेल्फ-केयर को बहुत महत्व दिया जाता है। फेशियल मास्क लगाना, गर्म चाय पीना और पर्याप्त नींद लेना उनकी दिनचर्या का हिस्सा है। इसी के साथ साथ वे स्ट्रेस कम लेने पर ध्यान देते हैं, जिसका सीधा असर भी स्किन के ग्लो पर पड़ता है।

नैचुरल और जेंटल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल (Natural Products)

कोरियाई स्किनकेयर प्रोडक्ट्स में नैचुरल तत्व जैसे स्नेल म्यूसिन, ग्रीन टी और हाइलूरोनिक एसिड होते हैं। जो त्वचा को मुलायम बनाता है, वहीं कोरियन लोग केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स से बचने और जेंटल फॉर्मूले वाले प्रोडक्ट्स चुनने पर विश्वास करते हैं।

अगर आप भी कोरियाई लोगों की तरह दमकती त्वचा पाना चाहती हैं, तो इन आसान टिप्स को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। सही देखभाल और हेल्दी लाइफस्टाइल से आपकी स्किन नेचुरली ग्लो करने लगेगी।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article