लाइफस्टाइल

Kiara Advani Beauty Tips: कियारा की ग्लो करती स्किन का राज है सिर्फ इस एक चीज से बना फेस पैक, जानें बनाने और इस्तेमाल का तरीका

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Aug 9, 2023, 09:32 AM IST

Kiara Advani Beauty Tips: कियारा आडवाणी बॉलीवुड की टैलेंटेड एक्ट्रेस हैं। एक्टिंग के अलावा कियारा अपनी खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं। उनकी खूबसूरती का हर कोई दीवाना है। हर कोई उनकी तरह खूबसूरत और ग्लोइंग स्किन पाना चाहता हैं। उनके फैंस उनकी ग्लो करती स्किन का राज जानना चाहते हैं।

Image

Kiara Advani Beauty Tips

Kiara Advani Beauty Tips: कियारा आडवाणी बॉलीवुड की टैलेंटेड एक्ट्रेस हैं। एक्टिंग के अलावा कियारा अपनी खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं। उनकी खूबसूरती का हर कोई दीवाना है। हर कोई उनकी तरह खूबसूरत और ग्लोइंग स्किन पाना चाहता हैं। उनके फैंस उनकी ग्लो करती स्किन का राज जानना चाहते हैं। बता दें कि कियारा अपनी स्किन बेहद खास ध्यान रखती हैं। स्किन की देखभाल के लिए कियारा केमिकल बेस्ड प्रोडक्ट की जगह घरेलू नुस्खे अपनाती हैं। केमिकल बेस्ड प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से स्किन से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं होने लगती है। आज हम आपको कियारा की ग्लोइंग स्किन के राज के बारे में बताने जा रहे हैं।

कियारा की ग्लो करती स्किन का राज है टमाटर

कियारा की ग्लो करती स्किन का राज टमाटर है। उन्होंने बताया था कि स्किन की देखभाल के लिए कियारा टमाटर के पेस्ट का इस्तेमाल करती हैं। उन्होंने बताया था कि टमाटर का इस्तेमाल करने से स्किन पर ग्लो आता और स्किन शाइन करती है।

टमाटर के फायदे

एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर टमाटर स्किन को हाइड्रेट रखता है। इसके साथ ही ये स्किन को ग्लोइंग भी बनाता है। विटामिन सी का बेहतरीन सोर्स होने की वजह से टमाटर स्किन को सनबर्न की समस्या से भी बचाता है। टमाटर में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो एजिंग की समस्या को भू दूर करते हैं। ऐसे में टमाटर का इस्तेमल कर आप भी अपनी स्किन को ग्लोइंग बना सकती हैं।

टमाटर फेसपैक बनाने का तरीका

टमाटर फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले टमाटर का पेस्ट तैयार करें। इसके बाद इसमें मैश के हुए आलू को मिलाएं। अब इसमें शहद मिलाएं। इसके बाद इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट के बाद चेहरे को धो लें।चेहरे को धोने के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें। नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करने से स्किन ग्लोइंग बनती है।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article