Skin Lightening: बेदाग और निखरी त्वचा की ख्वाहिश भला किसे नहीं होगी। हर कोई चाहता है कि उसकी स्किन ग्लो करे और चमकते रहे। इसके लिए लड़कियां तमाम तरह के केमिकल बेस्ड प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं। हालांकि ज्यादा समय तक केमिकल बेस्ड प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से स्किन को काफी नुकसान पहुंचता है। ऐसे में आपको स्किन की देखभाल के लिए मुलेठी का इस्तेमाल करना चाहिए। मुलेठी स्किन से जुड़ी तमाम तरह की समस्याओं को दूर करने में मददगार साबित होता है। इसी कड़ी में आज हम आपको मुलेठी के फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं।
मुलेठी स्किन लाइटेनिंग में कैसे मददगार है?
स्किन की देखभाल के लिए मुलेठी का इस्तेमाल सदियों से किया जा रहा है। यह रंगत सुधारने और स्किन को ग्लोइंग बनाने में काफी मददगार साबित होता है। ऐसे में स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
मुलेठी का इस्तेमाल कैसे करें?
मुलेठी ड्रिंक
एक गिलास दूध में एक चम्मच मुलेठी पाउडर और एक चौथाई चम्मच हल्दी पाउडर मिलाएं। रात को इसका सेवन करने से खून साफ होता है और साथ ही स्किन से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
मुलेठी फेस पैक
पिंपल के लिए
पिंपल की समस्या से छुटकारा पाने के लिए मुलेठी पाउडर के साथ हल्दी और गुलाब जल मिलाकर लगाएं। इससे मुंहासों से जल्द निजात मिलेगा।
ड्राई स्किन और काले धब्बों के लिए
ड्राई स्किन और काले धब्बों से निजात पाने के लिए मुलेठी पाउडर और कुमकुमादि तेल को मिलाकर चेहरे पर लगाएं।
हाइपरपिग्मेंटेशन के लिए
हाइपरपिग्मेंटेशन से निपटने के लिए दूध और मुल्तानी मिट्टी के साथ मुलेठी पाउडर मिलाकर लगाएं।
ऑयली स्किन के लिए
अगर आप ऑयली स्किन की समस्या से परेशान हैं तो मुलेठी पाउडर और चंदन पाउडर को मिलाकर लगाएं। ऐसा करने से ऑयली स्किन से जल्द छुटकारा मिलेगा।
