लाइफस्टाइल

खाली पेट केला खाने से क्या होता है, इससे एसिडिटी कम होती है या गैस बनती है

Khali pet kela khane se kya hota hai: खाली पेट केला खाने से क्या होता है। जानिए सुबह खाली पेट केला खाना चाहिए या नहीं। इससे गैस बनती है या एसिडिटी कम होती है।

Image

खाली पेट केला खा सकते हैं या नहीं

Diet Guide: सुबह उठते ही कई लोग जल्दी में नाश्ता छोड़कर सिर्फ केला खा लेते हैं। केला एक ऐसा फल है जो हर मौसम में आसानी से मिल जाता है और पेट भरने के साथ शरीर को तुरंत ऊर्जा भी देता है। लेकिन क्या खाली पेट केला खाना सच में फायदेमंद होता है? इस सवाल को लेकर अक्सर लोगों के मन में उलझन रहती है। कुछ लोग इसे हेल्दी मानते हैं, तो कुछ का कहना है कि इससे गैस और एसिडिटी की परेशानी हो सकती है। आइए जानते हैं कि खाली पेट केला खाने से शरीर पर क्या असर पड़ता है (Diet Guide) और इसे खाने का सही तरीका क्या है।

खाली पेट केला खाने से क्या एनर्जी मिलती है

केला प्राकृतिक शुगर और कार्बोहाइड्रेट का अच्छा स्रोत माना जाता है। इसमें मौजूद ग्लूकोज, फ्रुक्टोज और सुक्रोज शरीर को जल्दी ऊर्जा देने में मदद करते हैं। यही वजह है कि सुबह खाली पेट केला खाने से शरीर में ताजगी महसूस हो सकती है। जो लोग सुबह वॉक, योग या एक्सरसाइज करते हैं, उनके लिए केला इंस्टेंट एनर्जी का अच्छा विकल्प माना जाता है।

खाली पेट केला खाने के फायदे

केले में फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसे खाने के बाद जल्दी भूख नहीं लगती, जिससे बार-बार स्नैकिंग की आदत कम हो सकती है। वजन नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए यह एक हेल्दी ऑप्शन हो सकता है। खासकर सुबह के समय केला खाने से पेट काफी देर तक भरा हुआ महसूस होता है।

खाली पेट केला खाने से क्या पाचन अच्छा होता है

केला पेट के लिए हल्का माना जाता है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन प्रक्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है और कब्ज जैसी समस्याओं में राहत दे सकता है। कई लोग सुबह खाली पेट केला इसलिए भी खाते हैं क्योंकि यह पेट को शांत रखने का काम करता है। लेकिन डाइटिशियन नैना शर्मा का कहती हैं कि जिन लोगों को पहले से गैस या ब्लोटिंग की समस्या रहती है, उन्हें सावधानी बरतनी चाहिए।

खाली पेट केला खाने से क्या नुकसान होते हैं

हालांकि केला हेल्दी फल है, लेकिन हर किसी के शरीर पर इसका असर एक जैसा नहीं होता। खाली पेट केला खाने से कुछ लोगों को एसिडिटी, गैस या भारीपन महसूस हो सकता है। केले में प्राकृतिक शुगर अधिक होती है, इसलिए डायबिटीज के मरीजों को इसे सीमित मात्रा में खाना चाहिए। इसके अलावा इसमें मैग्नीशियम भी पाया जाता है, जो खाली पेट अधिक मात्रा में लेने पर शरीर के मिनरल बैलेंस को प्रभावित कर सकता है।

खाली पेट केला किन लोगों को नहीं खाना चाहिए

जिन लोगों को बार-बार एसिडिटी, माइग्रेन या पाचन संबंधी समस्या रहती है, उन्हें सुबह सिर्फ केला खाने से बचना चाहिए। कई हेल्थ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि केले को अकेले खाने के बजाय ड्राई फ्रूट्स, ओट्स, दूध या दूसरे फलों के साथ लेना ज्यादा बेहतर होता है। इससे शरीर को संतुलित पोषण मिलता है और पेट पर ज्यादा दबाव नहीं पड़ता।

केला खाने का सही तरीका क्या है

नैना कहती हैं कि अगर आप सुबह केला खाना चाहते हैं, तो इसे संतुलित नाश्ते का हिस्सा बनाना ज्यादा अच्छा माना जाता है। आप केले को दूध, दही, पीनट बटर या भीगे हुए मेवों के साथ खा सकते हैं। इससे शरीर को प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फै्स एक साथ मिलते हैं। साथ ही ज्यादा मात्रा में केला खाने से भी बचना चाहिए।

यानी खाली पेट केला खाना पूरी तरह गलत नहीं है, लेकिन यह हर व्यक्ति की बॉडी और पाचन क्षमता पर निर्भर करता है। सही मात्रा और सही तरीके से खाया जाए तो केला शरीर को ऊर्जा देने, पाचन सुधारने और पेट भरने में मदद कर सकता है। तभी इसे हेल्दी फ्रूट कहा जाता है। लेकिन अगर इसे खाने के बाद पेट में जलन, गैस या असहजता महसूस हो, तो केले को अकेले खाने से बचना चाहिए।

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article