लाइफस्टाइल

Khajur Halwa Recipe: खजूर का हलवा कैसे बनता है? जानें सिर्फ 3 चीजों से बनने वाले हलवे की आसान रेसिपी

Khajur Halwa Recipe (खजूर हलवा की रेसिपी): सर्दियों का मौसम चल रहा है और इस मौसम में हलवे की डिमांड बढ़ जाती है। वैसे तो लोग गाजर का हलवा ज्यादा खाते हैं, लेकिन खजूर का हलवा शरीर में गर्मी लाने और सर्दी-जुकाम दूर करने के लिए फायदेमंद है। यहां हम आपको खजूर का हलवा बनाना ही सीखा रहे हैं।

Image

खजूर का हलवा कैसे बनाते हैं (pic credit: canva)

Khajur Halwa Recipe (खजूर हलवा की रेसिपी): कहते हैं कि खजूर में आयरन भरपूर होता है, जो खून की कमी में मदद करता है। यही कारण है कि सर्दियों के मौसम में लोग खजूर से अलग-अलग तरह की रेसिपी ट्राई करते हैं। खासतौर से खजूर का हलवा काफी टेस्टी लगता है। ये हेल्दी और स्वाद का राजा होता है। अगर आप भी घर में खजूर का हलवा बनाना चाहते हैं तो यहां से इसकी रेसिपी देख सकते हैं। यहां हलवा बनाने का पूरा तरीका बताया गया है।

खजूर का हलवा बनाने की सामग्री-

  • खजूर - 1 कप
  • दूध - आधा से 1 कप
  • घी - 2 से 3 टेबलस्पून
  • काजू - 8 से 10 (कटे हुए)
  • बादाम - 6 से 8 (कटे हुए)
  • इलायची पाउडर - आधा छोटी चम्मच
  • किशमिश - 1 टेबलस्पून

खजूर का हलवा बनाने की विधि-

खजूर का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले खजूर को 20–30 मिनट गुनगुने दूध या पानी में भिगो दें। फिर मिक्सर में पीसकर चिकना पेस्ट बना लें। अब एक कढ़ाही में 1 चम्मच घी गरम करें। इसी गर्म घी में काजू-बादाम हल्के सुनहरे होने तक भूनकर अलग निकाल लें। फिर उसी कढ़ाही में बाकी घी डालें। घी में खजूर का पेस्ट डालकर धीमी आंच पर लगातार चलाएं। ऊपर से थोड़ा-थोड़ा दूध डालते जाएं और चलाते रहें ताकि गुठलियां न बनें। अब थोड़ी देर बाद इलायची पाउडर और भुने हुए ड्राई फ्रूट्स डालें। जब हलवा कढ़ाही छोड़ने लगे और घी अलग दिखे, तब गैस बंद कर दें। आपका खजूर का हलवा तैयार है, इसे आप गरमागरम परोसें। आप चाहें तो ऊपर से थोड़े कटे पिस्ते डाल सकते हैं, इससे ये और भी अच्छा लगेगा।

Srishti
सृष्टि author

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्... और देखें

End of Article