Kitchen Hacks: सर्दियो के मौसम में रेफ्रिजरेटर में भले ही हम पानी नहीं रखते, लेकिन इसमें मजबूरन कुछ सामानों को जरूर रखना पड़ता है। वहीं कई बार ऐसा भी होता है कि बिजी लाइफस्टाइल के चलते कुछ सामानों को हम रेफ्रिजरेटर में ही रख कर भूल जाते हैं, जिसका परिणाम यह होता है कि पूरी फ्रिज के अंदर से गंदी बदबू आने लगती है और जब भी इसका दरवाजा खोलते हैं तो ये बदबू में हमें परेशान करती है। इसी के साथ एक खराब सामान की स्मेल पूरे सामान के अंदर पहुंच जाती है, जिसकी वजह से दूसरी चीजें भी खराब होने लगती है।
बेकिंग सोडा का उपयोग -
खाना बनाने और खूबसूरती बढ़ाने के साथ-साथ बेकिंग सोडा का यूज फ्रिज की बदबू से भी छुटकारा पाने के लिए किया जा सकता है। जी हां, फ्रिज को साफ करते समय इसका इस्तेमाल करना आपके लिए मददगार हो सकता है। इसके लिए आपको थोड़ा सा बेकिंग सोडा और पानी मिलाना है। इसके बाद सॉफ्ट कपड़े से फ्रिज की सफाई करनी है।
नींबू करें ट्राई-
फ्रिज की बदबू से छुटकारा पाने के लिए बेहतर होगा कि आप इसके अंदर नींबू के कटे हुए कुछ भागों को पानी में मिलाकर रख सकते हैं।
भीगा हुआ अखबार करेगा कमाल-
जी हां आपके लिए यह शायद चौंकाने वाली बात होगी, लेकिन अगर आपके फ्रिज से बदबू आती है, तो आप पेपर के एक टुकड़े को हल्का सा गीला कर लें और इसे अपने फ्रिज में रख दें। 24 घंटे बाद आप देखेंगे कि आपके फ्रिज की जितनी भी बदबू है। वह उस पेपर के अंदर आ गई है और अब आपका फ्रिज स्मेल फ्री हो चुका है।
संतरे के छिलके से भगाएं बदबू-
संतरे के छिलकों का प्रयोग आप स्मेल को दूर करने के लिए कर सकते हैं । इसके लिए संतरे के छिलकों को पहले नमिकाल लें और फिर इन्हें फ्रिज के अंदर रखकर अगले दिन तक के लिए छोड़ दें। यह तरीका आपके लिए मददगार साबित हो सकता है।
कॉफी बींस का इस्तेमाल-
फ्रिज में फैली गंदगी और बदबू को कॉफी बींस की मदद से भी दूर किया जा सकता है। इसके लिए कॉफी बींस को बेकिंग शीट पर रख लें और इसके बाद फिर इसे अलग-अलग कॉर्नर में रखें और फिर फ्रिज को रात भर के लिए ऐसे ही बंद रहने दें।
इन सब हैक्स के साथ-साथ फ्रिज के स्मेल को दूर करने के लिए आप एसेंशियल ऑयल, चारकोल, विनेगर को भी उपयोग में ला सकते हैं। यह तरीके भी फ्रिज की बदबू को दूर करने के लिए जबरदस्त माने जाते हैं।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)
