Easy Hacks:किचन में दूध का बर्तन गैस पर चढ़ाने के बाद कई लोग भूल जाते हैं, जिसके बाद दूध बर्तन के बाहर निकल जाता है और ऐसे में गैस से लेकर बर्तन तक बुरी तरह गंदा हो जाता है, जिसे साफ करने में काफी समय और मेहनत बर्बाद होती है। आप एक ऐसी ट्रिक्स को अपना सकते हैं जो आपके बार-बार दूध बाहर निकलने की समस्या को खत्म कर सकते हैं। किसी भी ट्रिक के बारे में जानकारी ना होने पर हमारे साथ कई छोटी-मोटी परेशानियां होती रहती हैं। तो आप इनके बारे में जानकर दूध बाहर निकलने और जलने की बदबू से छुटकारा पा सकते हैं।
इस तरीके से उबाले दूध-
पहला ट्रिक-
दूध उबालने के लिए सबसे पहले इस बात को ध्यान में रखें कि जिस बर्तन में आप दूध बॉयल करना चाहते हैं। उसके अंदर के तले को पानी से गिला कर दें, जिसकी वजह से दूध बर्तन में चिपकेगा नहीं और आपका बर्तन बड़ी ही आसानी से साफ हो जाएगा।
दूसरा ट्रिक-
दूध उबालने के वक्त बर्तन में आप एक लकड़ी का चमचा डाल सकते हैं, जिसकी वजह से दूध बाहर नहीं निकलेगा।
तीसरा ट्रिक-ं
जब भी दूध उबालने की सोच रहे हों तो दूध वाले बर्तन में पहले ही एक छोटा सा चम्मच डाल दें, जिसके चलते दूध में ऊपर तक उबाल नहीं आता है।
चौथा ट्रिक-
दूध धीमी आंच पर रखें और जब मलाई नजर आने लगे तो क्रीम को दूध के अंदर मिला दें या बाहर किसी बर्तन में निकालकर रख लें। ऐसा करने से दूध में बार-बार ऊपर उफान नहीं आता है।
अगर आप दूध बार-बार बाहर निकलने से पूरी तरीके से परेशान हो चुके हैं तो आप सॉलिड तरीका अपना सकते हैं, जिसमें दूध वाले बर्तन में चार से पांच चुटकी सोडियम कार्बोनेट मिला सकते हैं। इससे दूध बाहर उबलकर गैस पर नहीं गिरेगा और आपका बर्तन बिल्कुल भी गंदा नहीं होगा। तो है ना ये सभी शानदार और मददगार ट्रिक्स।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)
