लाइफस्टाइल

Karwa chauth wishes for Girlfriend and Boyfriend: जब मैं करवा चौथ के चांद को देखूंगी तो...प्रेमी जोड़े इस अंदाज में दें एक दूसरे को करवा चौथ की बधाई, रिश्ते में बना रहेगा अटूट विश्वास

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Nov 1, 2023, 06:52 AM IST

Karwa Chauth Wishes for Girlfriend and Boyfriend: करवा चौथ का त्योहार हर साल हिंदू कैलेंडर के अनुसार कार्तिक महीने के चौथे दिन मनाया जाता है। ये दिन ना केवल सुहागन महिलाओं बल्कि प्रेमी जोड़ों के लिए भी बेहद खास होता है। प्रेमी जोड़े एक दूसरे के लिए उपवास रखते हैं और कभी ना बिछड़ने की कामना करते हैं। इसके साथ ही एक दूसरे की लंबी उम्र की भी कामना करते हैं।

Image

Karwa Chauth wishes for Love

Karwa Chauth Wishes for Girlfriend and Boyfriend: करवा चौथ का त्योहार हर साल हिंदू कैलेंडर के अनुसार कार्तिक महीने के चौथे दिन मनाया जाता है। ये दिन ना केवल सुहागन महिलाओं बल्कि प्रेमी जोड़ों के लिए भी बेहद खास होता है। प्रेमी जोड़े एक दूसरे के लिए उपवास रखते हैं और कभी ना बिछड़ने की कामना करते हैं। इसके साथ ही एक दूसरे की लंबी उम्र की भी कामना करते हैं। हालांकि प्रेमी जोड़े के लिए सुहागन महिलाओं की तरह पार्टनर के साथ करवा चौथ मनाना संभव नहीं हो पाता है। ऐसे में गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड इस खास मौके पर एक दूसरे को प्यार भरा संदेश भेजते हैं और शुभकामनाएं देते हैं। अगर आप भी अपनी गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड को करवा चौथ की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो ये प्यार भरा संदेश भेज सकते हैं। यहां देखें करवा चौथ विशेज फॉय गर्लफ्रेंड एंड बॉयफ्रेंड।

Karwa Chauth Wishes for Girlfriend and Boyfriend in hindi

जब मैं करवा चौथ के चांद को देखूंगी तो उसमें तुम्हारे चेहरे की कल्पना करूंगी और हम दोनों के खूबसूरत भविष्य के लिए आशीर्वाद मांगूंगी... करवा चौथ पर तुम्हें अपना प्यार भेज रही हूं।

Happy Karva Chauth

किसी भी रिश्ते की सफलता दोनों भागीदारों के एक-दूसरे के प्रति विश्वास, सम्मान और प्यार पर आधारित होती है... इस करवा चौथ पर, मैं आपसे हमेशा प्यार करने, आप पर भरोसा करने और आपका सम्मान करने का वादा करती हूं।

Happy Karva Chauth

Karwa Chauth wishes for Love

Karwa Chauth wishes for Love

करवा चौथ के अवसर पर, मेरी इच्छा है कि एक दिन मैं आपकी पत्नी के रूप में आपके लिए व्रत रखूं और आपके लंबे और समृद्ध जीवन के लिए प्रार्थना करूं…। तुम्हें करवा चौथ की बहुत-बहुत शुभकामनाएं मेरी जान।

Happy Karva Chauth

करवा चौथ पर अपने सबसे प्यारे प्रेमी को ढेर सारा प्यार और हार्दिक आलिंगन भेज रही हूं... मैं इस दिन आपके लिए व्रत रखना चाहती हूं।

Happy Karva Chauth

ये तुम्हारा प्यार ही है जिसने मुझे दी है ताकत रहने की भूख और प्यार से लड़ने की... करवा चौथ के शुभ दिन यही दुआ है तुम पर बरसे खुशियों की बहार, हर दिन, हर वार!!!

Happy Karva Chauth 2023

Karwa Chauth wishes for Love

Karwa Chauth wishes for Love

जिसे हम प्यार करते हैं, उसके लिए हर मुश्किल काम हम करते हैं... करवा चौथ पर बस यही है दुआ कि आप सदा हंसते रहें, मुस्कुराते रहें!!!

Happy Karva Chauth 2023

प्यार में इतनी शक्ति है कि हर दिल को जीत ले... करवा चौथ का व्रत सबके बस की बात नहीं... ये बस उनके लिए है जिनके दिल में सिवाए प्यार के कुछ और नहीं.!!!

Happy Karva Chauth 2023

दुनिया के सबसे अच्छे प्रेमी के लिए जिसके लिए मैं बिना एक बार भी सोचे उपवास करूंगी...

हैप्पी करवा चौथ।

Karwa Chauth wishes for Love

Karwa Chauth wishes for Love

करवा चौथ की खूबसूरती यह है कि आप बिना किसी शिकायत के भूखी-प्यासी रहती हैं क्योंकि आप अपने पति से प्यार करती हैं।

Happy Karva Chauth 2023

मेरा जीवन बहुत सुंदर और धन्य है क्योंकि आप मेरे जीवन में हैं…। उस आदमी को करवा चौथ पर अपना प्यार और शुभकामनाएं भेज रही हूं जिसने मुझे प्यार करना सिखाया है।

Happy Karva Chauth

अगर आपको एक आदमी में प्यार और दोस्ती मिलती है तो आप धन्य हैं और मैं अपने दोस्त को मेरा बॉयफ्रेंड बनाने के लिए भगवान का शुक्रिया अदा करती हूं...

आपको करवा चौथ की बहुत-बहुत शुभकामनाएं मेरे प्यार।

Karwa Chauth wishes for Love

Karwa Chauth wishes for Love

हम आज प्रेमी और प्रेमिका हैं और मैं सचमुच चाहता हूं कि किसी दिन हम पति-पत्नी बनें और मैं आपकी लंबी उम्र के लिए व्रत रखता हूं... जिस आदमी से मैं प्यार करता हूं उसे करवा चौथ की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

Happy Karva Chauth 2023

व्रत रखा है मैंने

बस एक प्‍यारी सी ख्‍वाइश के साथ,

हो लंबी उमर तुम्‍हारी

हर जन्‍म में मिले तुम्‍हारा ही साथ

हैप्‍पी करवा चौथ 2023

Karwa Chauth wishes for Love

Karwa Chauth wishes for Love

चांद की पूजा संग मैं करती हूं

तुम्हारी सलामती की दुआ

तुझे लग जाए मेरी भी उमर

गम रहे हर पल तुझसे जुदा-जुदा

Happy Karwa Chauth 2023

करवा चौथ आया है, खुशियाँ हज़ार लाया है,

हर सुहागन ने चाँद से, थोड़ा सा रूप चुराया है...

Happy Karva Chauth 2023

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article