Sep 24, 2026

मोदक ही नहीं बप्पा को ये मिठाइयां भी खिलाकर करें विदा, गणेश विसर्जन पर जरुर बनाएं

Avni Bagrola

​​बेसन के लड्डू​

गणपति बप्पा को बेसन के लड्डू का भोग लगाना आसान है। बेसन, घी और चीनी से बने ये लड्डू घर में जल्दी तैयार हो जाते हैं।

Credit: Canva

​नारियल की बर्फी​

नारियल की बर्फी स्वाद में हल्की और बनाने में आसान होती है। गणेश विसर्जन से पहले बप्पा को इसका भोग लगाकर परिवार में प्रसाद के रूप में बांट सकते हैं।

Credit: Canva

​सूजी का हलवा​

अगर ज्यादा मेहनत नहीं करना चाहते तो सूजी का हलवा अच्छा विकल्प है। घी, सूजी, चीनी और मेवों से तैयार इस प्रसाद को सभी पसंद करते हैं।

Credit: Canva

​श्रीखंड​

दही से बनने वाला श्रीखंड स्वादिष्ट और थोड़ा अलग प्रसाद हो सकता है। इसमें इलायची, केसर और मेवे डालकर इसे बप्पा के भोग के लिए तैयार करें।

Credit: Canva

You may also like

हरी-भरी रहेगी मनी प्लांट की पत्तियां, नो...
फिर ट्रेंड में लौटा मिरर वर्क, साड़ी के ...

​चूरमा लड्डू​

गेहूं के आटे, घी और गुड़ या चीनी से बने चूरमा लड्डू भी भोग में रख सकते हैं। इनका देसी स्वाद गणेश उत्सव की मिठास बढ़ा देगा।

Credit: Canva

​पेड़ा​

दूध से बने पेड़े भगवान गणेश को भोग में चढ़ाए जा सकते हैं। इन्हें बाजार से लाने के बजाय घर पर भी दूध और चीनी से आसानी से बना सकते हैं।

Credit: Canva

​आटे के लड्डू​

घर में मौजूद आटे से स्वादिष्ट लड्डू बनाए जा सकते हैं। इनमें घी, चीनी और थोड़े मेवे मिलाकर तैयार करें और बप्पा को प्रेम से भोग लगाएं।

Credit: Canva

​मखाने की खीर​

मखाने की खीर स्वादिष्ट होने के साथ भोग के लिए भी अच्छा विकल्प है। दूध, मखाने, चीनी और इलायची से इसे आसानी से घर पर बनाया जा सकता है।

Credit: Canva

​गुड़ की खीर​

गणेश विसर्जन के दिन गुड़ की खीर बनाकर बप्पा को भोग लगाएं। चावल, दूध और गुड़ से तैयार यह पारंपरिक मिठाई प्रसाद के लिए बिल्कुल खास रहेगी।

Credit: Canva

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: हरी-भरी रहेगी मनी प्लांट की पत्तियां, नोट करें घर पर मनी प्लांट का ध्यान कैसे रखें

ऐसी और स्टोरीज देखें