करवा चौथ के सिंपल मेहंदी डिजाइन फोटो, Karwa Chauth Mehndi Design 2025: सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए हर साल करवा चौथ का व्रत रखती हैं। तो कुंवारी लड़कियां अच्छे वर की कामना कर व्रत और साज श्रृंगार करती हैं। करवा चौथ के दिन पर लाल रंग के श्रृंगार का महत्व होता है, ऐसे में गोरे हाथों पर लाल मेहंदी रचाने का भी रिवाज है। इस साल करवा चौथ 10 अक्टूबर को मनाई जाएगी, तो अगर आप भी अभी से करवा चौथ की तैयारी कर रही हैं। तो अभी से मेहंदी के एकदम ही लेटेस्ट डिजाइन अलग से सेलेक्ट करके रख सकती हैं। ताकि त्योहार की भाग दौड़ में दिक्कत न हो। यहां देखें करवा चौथ के लिए शानदार लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन फोटो डाउनलोड, मेहंदी की डिजाइन नई, हाथों की मेहंदी सिंपल फोटो, करवा चौथ मेहंदी।
करवा चौथ 2025 मेहंदी डिजाइन लेटेस्ट फोटो, Latest Mehndi design For Karwa Chauth 2025

Beautiful Karwa Chauth Mehndi
करवा चौथ की स्पेशल मेहंदी लगानी है, तो ये वाला डिजाइन बहुत ही ज्यादा सुंदर है। राजस्थानी स्टाइल की ये वाली फुल हैंड मेहंदी में आप फूल, मोर, चांद, सितारों से लेकर करवा की डिजाइन बना सकते हैं। ऐसी वाली मेहंदी में आप फिंगर टिप्स भी अलग अलग डिजाइन की लगा सकते हैं।

Karwa Chauth Ke Mehndi Design
करवा चौथ वाली स्पेशल मेहंदी के लिए लेडीज ये सबसे सुंदर डिजाइन भी सेलेक्ट कर सकती है। ये दोनों ही डिजाइन बहुत ही ज्यादा प्यारी हैं, मोर, चांद के साथ करवा चौथ का व्रत करती महिलाओं की ये वाली डिजाइन आपके हाथों पर भी लगेंगी तो लुक बहुत ही ट्रेडिशनल और अच्छा आएगा।

Mehndi Design Full Hand
चेक्स वाले पैटर्न की मेहंदी का ऐसा डिजाइन भी इन दिनों सबसे ज्यादा ट्रेंड में है। मांडला पैटर्न के सेंटर के साथ भी ऐसी मेहंदी का डिजाइन काफी खिला खिला लगेगा। ऐसी मेहंदी में आप बीच में अपने पति का नाम लिखवा सकती है।

मांडला मेहंदी डिजाइन बैक हैंड
मांडला मेहंदी तो एवरग्रीन डिजाइन है, ये वाली कमल फूल तो गोल टिक्की वाली मेहंदी की डिजाइन्स मस्ट ट्राई है। ये बैक हैंड पर भी काफी सुंदर लुक देंगी। जरूर ही लेडीज इस बार के करवा चौथ के लिए ये मेहंदी का डिजाइन ट्राई करें।

Latest Mehndi Design For Karwa Chauth
प्यारे पतिदेव की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रख रही हैं। और हाथों में सुहाग मेहंदी रचानी है, तो फिर तो ये वाली मेहंदी डिजाइन आपके हाथओं में सबसे ज्यादा सुंदर लुक देगी। पूरे हाथ में भरवा या पुरानी अरेबिक स्टाइल की मेहंदी नहीं लगानी है, तो फिर तो आपके लिए ये वाली मेहंदी का डिजाइन ही बेस्ट है और ये लुक ट्रेंडी भी है। जरूर ही करवा चौथ के लिए आपको झटपट इन सारी लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स में से अपनी पसंद की मेहंदी का डिजाइन अभी से सेलेक्ट करके रख लेना चाहिए।
