लाइफस्टाइल

Karwa Chauth Mehndi Designs: करवा चौथ के मौके पर हाथों में रचाएं पिया के नाम की मेहंदी, देखें लेटेस्ट, ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन्स

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Oct 10, 2024, 06:29 PM IST

Karwa Chauth Mehndi Designs: करवा चौथ का इस साल 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा। ऐसे में अगर आप करवा चौथ के लिए मेहंदी डिजाइन सर्च कर रही हैं, तो इन लेटेस्ट डिजाइन्स को ट्राय कर सकती हैं। यहां देखें लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स।

Image

Karwa Chauth Mehndi Designs

Karwa Chauth Mehndi Designs: करवा चौथ सुहागिन महिलाओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इस खास मौके पर सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए व्रत करती हैं। खूब सजती, सवंरती हैं। साथ ही सोलह श्रृंगार करती हैं। करवा चौथ के मौके पर औरतें हाथों में मेहंदी भी लगाती हैं। इस खास मौके पर मेहंदी लगाना बेहद शुभ माना जाता है क्योंकि ऐसा कहा जाता है कि मेहंदी के रंग से पति के प्यार का भी अंदाजा लगता है। करवा चौथ के मौके पर महिलाएं हाथों में अलग अलग डिजाइन लगवाती हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन लेकर आए हैं जिसे इस करवा चौथ ट्राय कर हाथों की खूबसूरती बढ़ा सकती हैं।

पिया संग जोड़ी

करवा चौथ के मौके पर कई महिलाएं इस तरह के मेहंदी डिजाइन लगवाना पसंद करती हैं। ऐसे में आप इस तरह की मेहंदी लगवा सकती हैं। इन दिनों ये मेहंदी डिजाइन काफी ट्रेंड में भी है।

ब्राइडल मेहंदी

नई नवेली दुल्हन अपने पहले करवा चौथ के मौके पर इस तरह की मेहंदी लगवा सकती हैं। इस मेहंदी डिजाइन में हाथ भरा-भरा लगता है। ये मेहंदी डिजाइन नई दुल्हन को और खास दिखाने में मदद करेगी।

मंडाला आर्ट मेहंदी डिजाइन

हर फेस्टिव सीजन के लिए मंडाला आर्ट मेहंदी डिजाइन परफेक्ट साबित होता है। इसे लगाना भी बेहद आसान होता है। इसको लगाने से हाथ ज्यादा भरते भी नहीं हैं और सुन्दर भी लगते हैं। ये मेहंदी डिजाइन अक्सर ट्रेंड में रहते हैं।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article