Kamika Ekadashi wishes in Hindi (कामिका एकादशी विशेज हिंदी में): कामिका एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित है। हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार से भगवान विष्णु को सृष्टि का पालनहार माना जाता है। कामिका एकादशी पर भगवान विष्णु का पूजन और व्रत अत्यंत फलदायी माना जाता है। भगवान विष्णु ने जगत के कल्याण के लिए हर युग में अवतार लिया है और मानवता की रक्षा की है। पुराणों के अनुसार, कामिका एकादशी का व्रत करने से सभी पाप नष्ट होते हैं और व्यक्ति को वैकुंठ की प्राप्ति होती है। ऐसे में अगर आप कामिका एकादशी की पावन तिथि पर अपने परिजनों को हिंदी में विशेज भेजना चाहते हैं तो आप यहां पर शुभ संदेश और शुभकामानाएं देख सकते हैं।
Kamika Ekadashi wishes in Hindi (कामिका एकादशी विशेज हिंदी में)
1- इस एकादशी पर करें श्रीहरि का ध्यान,
मिले पुण्य, हो जीवन में कल्याण।
कामिका एकादशी की शुभकामनाएं!
2- श्रद्धा और भक्ति से करें उपवास,
भगवान विष्णु करेंगे हर कष्ट का नाश।
कामिका एकादशी मंगलमय हो
3- भक्ति में डूब जाए मन,
श्रीहरि की हो कृपा हर क्षण।
कामिका एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं।
4- कामिका एकादशी व्रत करे जो सच्चे मन से,
वह पाता है वैकुंठ का मार्ग जीवन के बाद।
भगवान विष्णु की कृपा सदा आप पर बनी रहे।
5- सच्चे ह्रदय से जो विष्णु का नाम लेता है,
उसके जीवन से अंधकार सदा के लिए मिट जाता है।
कामिका एकादशी पर शुभकामनाएं।
6- एकादशी का व्रत है पावन अवसर,
भक्ति भाव से करें श्रीहरि का स्मरण।
कामिका एकादशी की कोटि-कोटि शुभकामनाएं।
7- कामिका एकादशी के पावन दिन पर,
आपके घर में लक्ष्मी और नारायण का वास हो।
हर दिन मंगलमय हो!
8- कामिका एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं।
भगवान विष्णु की कृपा से आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे।
Kamika Ekadashi wishes in sanskrit (कामिका एकादशी विशेज संस्कृत में)
कामिका एकादश्याः दिवसे
श्रीहरेः नामस्मरणं कुर्वन्,
जीवनं शुभं, पवित्रं च प्राप्नुयात्।
शुभकामनाः।
कामिका एकादशी व्रतं शुभफलप्रदं भवतु।
भवतः सर्वे पापाः नश्यन्तु, पुण्यं च वर्धताम्।
कामिका-एकादश्याः शुभेक्षणे
नमो नारायणाय इति जपं कुर्वन्
सर्वाभीष्टसिद्धिः लभ्यते।
शुभकामनाः।
