लाइफस्टाइल

एलोवेरा जेल के साथ मिलाकर लगा लें बस ये चीजें, 10 गुना बढ़ जाएगा त्वचा का निखार

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated May 13, 2025, 02:41 PM IST

एलोवेरा जेल स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसका इस्तेमाल दादी-नानी के जमाने से किया जा रहा है। ऐसे में यहां हम बताने जा रहे हैं कि स्किन प्रॉब्लम्स दूर करने के लिए किस तरह आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Image

Add a heading (3)

देशभर में गर्मी ने कोहराम मचा दिया है। भीषण गर्मी की वजह से स्किन से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं हो रही है। स्किन टैन हो रही, जिसकी वजह से चेहरे का नूर भी कम होने लगा है। ऐसे में स्किन प्रॉब्लम्स को दूर करने के लिए आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। एलोवेरा स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। लेकिन एलोवेरा जेल भी तभी असर दिखाता है जब इसका सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर स्किन की देखभाल कर सकते हैं।

कैसे बनाएं फेस पैक?

फेस पैक तैयार करने के लिए सबसे पहले एलोवेरा जेल निकालें। अब इसमें शहद और गुलाब जल मिलाएं। आप चाहे तो इसमें नारियल तेल और विटामिन ई कैप्सूल भी मिला सकते हैं। इन सभी चीजों को मिलाकर एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लें।

इस्तेमाल करने का तरीका

इस फेस पैक को चेहरे और गर्दन पर लगाएं और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। 20 मिनट बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। ऐसा करने से चेहरे का खोया निखार वापस लौट आएगा।

स्किन के लिए फायदेमंद है ये फेस पैक

इस फेस पैक को आप हफ्ते में एक से दो बार इस्तेमाल करें। इसके इस्तेमाल से चेहरे की रंगत साफ हो जाएगी। अगर आप फ्लॉलेस और ग्लोइंग स्किन चाहते हैं तो इसका जरूर इस्तेमाल करें। ये नेचुरल फेस पैक स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा दिलाने में सहायक माना जाता है।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article