लाइफस्टाइल

Akbar Birbal jokes Hindi: बीरबल की हाजिर जवाबी सुन आपकी हंसी का भी नहीं रहेगा कोई ठिकाना, देखें हिंदी जोक्स

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated Jul 6, 2023, 10:15 PM IST

Akbar Birbal Jokes Hindi (अकबर बीरबल के जोक्स): बचपन को याद करते शानदार अकबर बीरबल के ये जोक्स आपको बेशक ही हंसा हंसाकर पागल कर देंगे। देखें बीरबल ने अकबर से ऐसा क्या कह दिया कि, सभा में मस्खरी की लहर दौड़ उठी।

Image

Jokes hindi akbar birbal jokes in hindi funny akbar birbal ke chutkule

Akbar Birbal Jokes in Hindi (अकबर बीरबल के चुटकुले): हंसी मजाक वाले जोक्स पढ़ने सुनने (Jokes Hindi) का बड़ा शौक रखते हैं, तो अकबर बीरबल की मजाकिया गपशप (Akbar birbal jokes in Hindi) वाले चुटकुले आपके मन को खूब भाएंगे। देखें हंसा-हंसा कर घनचक्कर कर देने वाले जोक्स, और बीरबल (Akbar birbal ke jokes) की हाजिर जवाबी का बेहतरीन मस्खरी भरा नमूना। दोस्तों-रिश्तेदारों को भेजने के (Funny jokes in hindi) लिए भी ये जोक्स एकदम बवाल हैं, देखें अकबर बीरबल की मजेदार बातें -

Jokes Hindi Akbar Birbal ke chutkule, मजेदार चुटकुले

- अकबर : बीरबल एक बात बताओं, हमे अनारकली को आखिर दूंढ क्यों नहीं पा रहे हैं??

बीरबल : क्योंकि महाराज हम मुगल हैं, गूगल नहीं...

- अकबर : बीरबल मुझे एक बात बताओ अपनी सेना में से सबसे ज्यादा काम कौन करता है, कैसे पहचानोगे..

बीरबल : अभी बताता हूं महाराज.

(सारी सेना को बीरबल बुला लाता है.. और एक आदमी चुनकर आगे कर देता है)

अकबर : तुम्हें कैसे पता की इसने सबसे ज्यादा काम किया है..

बीरबल : महाराज मैंने इसका फोन चेक किया और इसके फोन की बैटरी 98 प्रतिशत थी।

- अकबर ने बीरबल से तीन नए सवाल पूछे

और कहा तीनों का जवाब एक होना चाहिए,

पहला सवाल : दूध क्यों उफन जाता है?

दूसरा सवाल : पानी क्यों बह जाता है?

तीसरा सवाल : सब्जी क्यों जल जाती है?

बीरबल ने जवाब दिया :

व्हाट्सएप चालू होने की वजह से...

- एक बार अकबर : बीरबल कुछ जरूरी बात कर रहे थे,

तभी बीरबल को छींक आ गई ,

अकबर ने कहा : बीरबल बहुत बड़े बेहूदे इंसान हो...

बीरबल : हुजूर, आपसे बड़ा कभी न हो सकूंगा

Funny Jokes in Hindi

- एक दिन बादशाह अकबर ने पेपर और पैन्सिल लेकर लंबी सी लाइन खींची.. और बीरबल को बुला कर कहा-

बीरबल कुछ ऐसा करो कि न तो यह लाइन मिटाई जाएगी न बनाई जाएगी, लेकिन छोटी हो जाए?

बीरबल ने झट से उस लाइन के नीचे एक दूसरी लाइन खींच दी और वो भी पहले वाली से बड़ी,

बीरबल बोले : अब आप की लकीर इससे छोटी हो गई...

- रोज़े के दौरान एक बार अकबर ने बीरबल से पूछा, “बीरबल! कोई ऐसा तरीका बताओ कि मैं खाऊँ-पियूं भी और मेरा रोज़ा भी ना टूटे

बीरबल ने कहा, “हुज़ूर! आप लोगों के ताने खाईए और अपना गुस्सा पी लीजिये..

- अकबर ने बीरबल से कहा : इस दीवार पर कुछ ऐसा लिखो कि ख़ुशी में पढूं, तो दुःख हो और दुःख में पढूं, तो ख़ुशी हो..

बीरबल ने दीवार पर लिखा : ये वक़्त गुजर जाएगा

अवनि बागरोला
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article