Jija Sali Funny Jokes In Hindi: हंसने- हंसाने से दिन तो अच्छा गुजरता ही है सेहत भी अच्छी बनी रहती है और जीजा-साली का तो रिश्ता ही हंसी-मजाक और ठहाको वाला है। सालियां अपने जीजा से जितने उटपटांग सवाल करती हैं, जीजा के पास उतने ही अतरंगी जवाब भी होते हैं। मर्यादा के साथ किए गए मजाक क सुन आसपास के लोग भी हंसने पर मजबूर हो जाते हैं। आज हम यहां जीजा-साली के रिश्ते से जुड़े ढेर सारे जोक्स लेकर आए हैं। ये जोक्स आपको हंसा-हंसा कर पेट दर्द करा सकते हैं।
1) जीजा अपनी साली के साथ चैटिंग करते हुए
जीजा - वाह तुम तो अपनी बहन से भी ज्यादा खुबसूरत हो
साली - जीजू आप बड़े वो हो।
जीजा - अच्छा ये तो बताओ तुम इतनी खुबसूरत कैसे हो?
आखिर क्या इस्तेमाल करती हो?
साली - फोटोशॉप और कैमरा फ़िल्टर।
जीजा बेहोश।
2) साली- जीजा अगले जन्म में क्या बनोगे?
जीजा- जी छिपकली बनूंगा।
साली- वो क्यों?
जीजा- क्योंकि आपकी बहन सिर्फ छिपकली से ही डरती है।
3) साली- जीजा जी क्या आप मेरे लिए शेर को मार के ला सकते हो?
जीजा- नो साली जी, कुछ और बताओ। मैं तुम्हारे लिए और कुछ भी कर सकता हूं..
साली- क्या मैं तुम्हारा फेसबुक चेक कर सकती हूं
जीजा- कहां है वो शेर जिसके बारे में तुम बात कर रही थी?
4) साली जीजा से- साली आधी घरवाली इस मुहावरे का अर्थ बताओ?
जीजा- ये वो स्कीम है जो दुल्हे को बताई जाती है लेकिन दी नहीं जाती।
5) साली- जीजा जी आपको जीवन में क्या चाहिए?
जीजा- पैसा।
जीजा जी- पैसे को साइड में रखो, अब बताओ क्या चाहिए?
जीजा जी- साइड में रखे पैसे।
जीजा जी की बात सुनकर साली साहिबा हैरान रह गई
6) साली- अच्छा जीजू ये बताओ कि प्यार कब होता है?
जीजा- जब राहु,केतु और शनि की दशा खराब हो, आपका मंगल कमजोर हो और भगवान आपके मजे लेने के मुड में हो..
7) साली: अच्छा जीजू एक बात बताओ...
ससुराल में दामाद का इतना सम्मान क्यों होता हैं?
जीजा: क्योंकि वो लोग जानते हैं कि यही वो महान आदमी हैं जिसने हमारे घर का तूफान संभाल रखा हैं ।
8) साली: जीजा जी साली और पत्नी में क्या अंतर होता है?
जीजा: साली ब्यूटी होती है तो पत्नी हमारी डयूटी होती हैं
इसी तरह साली पेंशन की तरह होती है और पत्नी एक टेंशन की तरह होती हैं...
9) साली(जीजा से): मेरे ऊपर हरी साड़ी कैसी लग रही है?
जीजा: मुझे तो ऐसा लग रहा है, जैसे हरी घास पर भैस चर रही हो...
10) सर्दी के दिनों में..
साली बाथरूम से नहा कर निकली तो उसके जीजा ने उसे घूर कर देखा
साली : क्या बात है जीजा जी?
जीजा ने दो थप्पड़ खींच कर मारे और बोला: मेरे गर्म पानी से क्यों नहाई....
